Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

करंट की चपेट में आने से दंपति की मौत

  • फिटिंग करते समय पति को लगा जोरदार करंट
  • बचाने आई पत्नी की भी गई जान, परिजनों में मचा कोहराम
  • ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के शास्त्री कॉलोनी में मंगलवार को तीसरे पहर हुई अनहोनी
  • घर में खुद ही फिटिंग कर रहा था वृद्ध, लोहे में तार टच होने से हुआ हादसा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: ब्रह्मपुरी क्षेत्र में मकान में बिजली फिटिंग करते समय दंपति की करंट लगने से जान चली गई। बिजली का तार लोहे का टच होने से यह हादसा हुआ है। दंपति घर में अकेले ही रहते थे। उनके दोनों बेटे नोएडा में रहकर ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। पुलिस ने दंपति के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के सूर्या पैलेस के पीछे शास्त्री कॉलोनी में 60 वर्षीय करतार सिंह पत्नी मुनेश देवी (58) के साथ अकेले रहते हैं। फिलहाल उनके घर में निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार को करतार सिंह अपने घर में खुद ही बिजली की फिटिंग कर रहा था। अंडरग्राउंड फिटिंग होने के चलते तारों को लोहे की तार से खींचा जा रहा था, तभी अचानक लोहे में बिजली का तार टच हो गया। जिसमें करतार सिंह को तेज करंट लगा, और वह झुलसने लगे।

उनके मुंह से चिल्लाने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी मुनेश देवी भी दौड़ी। जैसे ही मुनेश देवी ने अपने पति करतार सिंह को तार से अलग हटाना चाहा तो बिजली ने उन्हें भी अपनी चपेट में ले लिया। करंट लगने से दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग करतार सिंह के घर की तरफ दौड़े, लेकिन उनके आने से पहले ही बिजली उनके शरीर जी पूरी जान खींच चुकी थी। तब तक दंपति काल के ग्रास में समा गए थे। जिन्होंने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले पूरे घर की लाइट काटी । उसके बाद दंपति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि दंपति के दोनों बेटे अमरजीत और अजीत नोएडा में रहकर ट्रांसपोर्ट का काम करते है, उन्हें भी सूचना दे दी गई है। दोनों बेटे माता पिता की मौत की खबर सुनते ही रोते बिलखते अपने घर पहुंचे।

विवाहिता ने फांसी लगायी तो युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

मेरठ: रेलवे रोड थाना क्षेत्र के साबुन गोदाम इलाके में एक विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। उधर, रोहटा रोड फ्लाईओवर के नीचे रेलवे लाइन पर युवती का शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि युवती काफी देर से फ्लाईओवर के नीचे घूम रही थी और ट्रेन के आते ही उसके आगे कूद गई।

रेलवे रोड थाना क्षेत्र के साबुन गोदाम निवासी अभिषेक त्यागी की पत्नी पूजा त्यागी का शव मंगलवार को घर के एक कमरे में लटका हुआ मिला। यह देखकर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर में पुलिस भी वहां आ गई और शव को नीचे उतारकर मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने बताया कि हरियाणा के सोनीपत निवासी पूजा त्यागी की शादी पांच साल पहले हुई थी। पूजा ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया है, यह तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल पूजा के परिजनों को इस अनहोनी की जानकारी दे दी गई है।

पूजा अपने पीछे दो साल के बच्चे को भी बिलखता छोड़ गई है। इसके अलावा रोहटा रोड फ्लाईओवर के नीचे रेलवे लाइन पर एक युवती का शव मिला है। लोगों का कहना है कि यह युवती काफी समय से फ्लाईओवर के नीचे घूम रही थी। ट्रेन के आते ही उसके आगे कूद गई। युवती की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img