जनवाणी संवाददाता |
भागूवाला: थाना मंडावली क्षेत्र भागूवाला में गौ संरक्षण केंद्र पर गंदगी के अंबार लगे हैं। जहां पर गांव में वायरल फीवर बुरी तरह से पैर पसार रहा है। ग्रामीण बुखार से जूझ रहे हैं। ग्रामीण राजू तिलक, अयूब अतीक अरशद इत्यादि का कहना है कि गांव में सफाई कम ही होती नजर आ रही है।
गंदगी के कारण बरसात के आखिरी दिनों में बीमारियां अक्सर बढ़ती हैं। रास्ते में आने जाने वाले ग्रामीणों को भी बदबू की गंध से परेशानी होती है जबकि ग्रामीण ही गौ संरक्षण केंद्र को लावारिस जगह मानकर गंदगी फेंक जाते हैं। जिससे वहां गंदगी का ढेर लग जाता है।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

