जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: थाना ब्रह्मपुरी के माधवपुरम चौकी क्षेत्र के कमेटी हॉल में देर रात गोकशी की घटना को अंजाम दिया गया। गोकशी की सूचना लोगों को लगी तो मौके पर ही हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची कई थानों की फोर्स ने मोर्चा संभालते हुए बड़ी मुश्किल से घंटों तक चला हंगामा शांत कराया।
वहीं पुलिस ने जल्द से जल्द गोकशी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। सोचने वाली बात यह है कि रिहायशी इलाके में रात गोकशी की गई इससे साफ जाहिर होता है कि माधवपुरम चौकी पुलिस हाथ पर हाथ धरे चौकी में बैठी रहती है और गोकशी करने वाले लोगों को शरण दे रही है। बताया जा रहा है कि गोकशी करने वालों का चौकी में आना जाना रहता है।
बदमाश बेखौफ होकर गोकशी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाती।

