Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

मवीकलां में यमुना किनारे गोकशी, मांस से भरी गाड़ी छोड़ भागे गोकश

जनवाणी संवाददाता |

बागपत :  बागपत कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की सुबह गांव मवीकलां में गोकशों ने यमुना नदी के किनारे तीन गोवंशों की कशी की। इसके बाद मांस को कार में लाद लिया। इसी बीच सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिस पर पुलिस को देख गोकश गाड़ी लेकर भाने होने लगे, लेकिन गाड़ी रेत में धंस गई। इसके बाद गोकश गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मांस लदी गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। गोवंशों के अवशेषों को ग्रामीणों के सहयोग से जमीन में मिट्टी में दबवा दिया। इससे पूर्व पशु चिकित्सक ने मांस के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए। दूसरी ओर, गोकशी की घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि पूर्व में भी यमुना खादर क्षेत्र में गोकशी होती रही है।

कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा का कहना है कि गोकशों की तलाश की जा रही है। पुलिस की दो टीमें गोकशों की तलाश में जुटी हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img