Tuesday, June 16, 2026
- Advertisement -

सुरंग से मकानों में दरार, लोगों में मचा हड़कंप

  • प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार और देश की पहली रैपिड रेल प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली रोड पर चल रही सुरंग की खुदाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जिस बात का अंदेशा था वही हुआ। रैपिड ट्रेन के लिए हो रही सुरंग की खुदाई के दौरान दिल्ली रोड स्थित मकानों में दरारें पड़नी शुरू हो गई हैं। इससे क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया है।

14 11

हालांकि विभाग ने सफाई दी है कि वो इस पूरे मामले को दिखवाएंगे और यदि नुकसान सुरंग खुदाई की वजह से हुआ है तो इसकी भरपाई भी करेंगे।

13 12 15 12

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार व देश की पहली रैपिड रेल प्रोजेक्ट के तहत इस समय शहर में दिल्ली रोड पर (नादिर अली बिल्डिंग के आसपास) सुरंग बनाने का कार्य चल रहा है। इस कार्य के दौरान हालांकि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों ने पूरी मुस्तैदी बरती है और जो इमारतें पुरानी हैं उन्हें खाली कराकर व उनमें रह रहे लोगों को अपने खर्चे पर कुछ दिनों के लिए होटलों में या दूसरी जगहों पर शिफ्ट किया गया है।

फिलहाल जो दरारें पड़ी हैं वो पुरानी इमारतों में हैं। नादिर अली बिल्डिंग के घरों में यह दरारें हैं। इस बिल्डिंग में रह रहे डॉ. यूसुफ कुरैशी ने अपने घर में पड़ी दरारों को दिखाया। इसके अलावा बिल्डिंग के बाहर मौजूद हाजी मुस्तकीम ने बताया कि उनके एक परिचित के घर की रसोई में बड़ी दरार आ गई है। यहां रह रहे लोगों के अनुसार रात में जब यह मशीन चलती है तो उनके घरों में कम्पन्न होता है और पंखे हिलने लगते हैं तथा दीवारों पर लटकी चीजें गिरने लगती हैं।

पूरे मामले को दिखवाएंगे: पीआरओ

एनसीआरटीसी के पीआरओ पुनीत वत्स का कहना है कि हो सकता है कि दरारें किसी और वजह से आई हों, लेकिन यदि यह दरारें सुरंग खुदाई की वजह स आई हैं तो इसकी इसकी भरपाई एनसीआरटीसी द्वारा ही कराई जाएगी। उनका कहना है कि हालांकि इस मामले में पूरी सावधानी बरती गई है और जिन इमारतों में किसी भी नुकसान की आशंका है वहां पहले से ही निशानदेही कर क्रेकमीटर तक लगवाए गए हैं।

दरारों की बात सुनते ही खड़े हुए अफसरों के कान

नादिर अली क्षेत्र के कुछ घरों में सुरंग खुदाई के चलते आ रही दरारों की बात सुनकर एनसीआरटीसी अफसरों के कान खड़े हो गए हैं। इन दरारों के बारे में जब एनसीआरटीसी के अफसरों से जानकारी मांगी गई तो पहले तो उन्होंने इस बारे में अनभिज्ञता जाहिर की, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि यदि ऐसा है तो वो फील्ड में काम कर रही टीम को मौके पर भेजकर इस पूरे प्रकरण को दिखवाएंगे।

एनसीआरटीसी के एक बड़े स्थानीय अधिकारी ने बताया कि यदि कहीं पर भी क्रेक की कोई घटना सामने आती है तो विभाग द्वारा ऐसी मशीनें लगाई गई हैं कि वो कहीं पर भी कोई छत, दीवार या फर्श क्रेक होते ही अपना काम शुरू कर देती हैं और विभाग को इसकी जानकारी उपलब्ध हो जाती है।

जबकि अभी तक इस मशीन द्वारा कहीं से भी इस प्रकार की कोई जानकारी उन्हें उपलब्ध नहीं हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली रोड पर सुंरग की खुदाई का जो कार्य चल रहा है वो अभी मछली बाजार तक नहीं पहुंचा है बल्कि नादिर अली बिल्डिंग को क्रॉस करने के करीब है।

फैज-ए-आम कॉलेज में लगाई गई ‘सपोर्ट’

टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) सुदर्शन द्वारा जैसे जैसे सुरंग की खुदाई आगे बढ़ रही है, वैसे ही संबंधित क्षेत्र की पुरानी इमारतों पर सपोर्ट लगाई जा रही है। पूर्व में नादिर अली बिल्डिंग को खाली कराकर पूरा सपोर्ट दिया गया था और अब इसी बिल्डिंग से सटे फैज-ए-आम कॉलेज को भी सपोर्ट दिया गया है।

16 12

गौरतलब है कि कॉलेज की यह बिल्डिंग 100 सालों से ज्यादा पुरानी है और कॉलेज परिसर में लगे पत्थर के अनुसार यह 25 फरवरी 1914 में बनी थी। इस बिल्डिंग का कुछ हिस्सा काफी जर्जर है जिसके चलते यहां पढ़ रहे कुछ कक्षाओं के छात्रों को यहां से हटाकर कॉलेज के दूसरे हिस्से में बने अन्य कमरों में शिफ्ट कर दिया है। एनसीआरटीसी द्वारा इस क्षेत्र की अन्य पुरानी व जर्जर हो चुकी इमारतों को भी सपोर्ट दिया जाएगा।

‘कॉलेज का एक हिस्सा सेफ जोन में’

कॉलेज का जो हिस्सा पुराना है केवल उस हिस्से में बनी कक्षाओं में पढ़ रहे छात्रों को कॉलेज परिसर की अन्य कक्षाओं में शिफ्ट किया गया है। ऐसा केवल सुरक्षा की दृष्टि से किया गया है। जब कार्य पूर्ण हो जाएगा तब इन छात्रों की कक्षाएं उनके पुराने कमरों में वापस आ जाएगीं। कॉलेज का पीछे का हिस्सा पूरी तरह सेफ जोन में है।
-डॉ. फजलुर्रहमान, प्राचार्य, फैज-ए-आम डिग्री कॉलेज

अब दुहाई में ‘असेम्बल’ होगी पूरी ट्रेन

देश की पहली रैपिड ट्रेन अगले साल ट्रैक पर फर्राटा भरेगी। पहले चरण में यह मार्च 2023 में साहिबाबाद से दुहाई के बीच चलेगी। इस ट्रेन के तमाम डिब्बों का निर्माण गुजरात के सावली स्थित मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट में तेज गति से चल रहा है। इस ट्रेन का पहला सेट सोमवार को दुहाई डिपो पहुंच गया।

11 12

इस ट्रेन सेट के सभी छह डिब्बे अलग-अलग ट्रेलर पर लाद कर गुजरात से यहां दुहाई डिपो लाए गए। दुहाई डिपो पहुंचने पर इन्हें क्रेन की मदद से उतारा गया। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पुनीत वत्स व राजीव चौधरी ने बताया कि अब दुहाई डिपो में ही इस पूरी ट्रेन को असेम्बल किया जाएगा।

12 12

उन्होंने बताया कि दुहाई डिपो में इसके लिए ट्रेक बनकर तैयार हो चुके हैं और ट्रेन की टेस्टिंग के लिए भी पूरी तैयारी कर ली गई है। आरआरटीएस ट्रेनों के संचालन के लिए दुहाई डिपो में ही प्रशासनिक भवन भी बनाया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक साथी फरार

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस और...

Noida International Airport: ज़मीन से आसमान तक, नोएडा एयरपोर्ट पर किसानों की ऐतिहासिक उड़ान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास...

Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार...

सोमवती अमावस्या 2026: आज बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, बारिश से मिली राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में...
spot_imgspot_img