Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

लोक दल की मवाना बिजनौर किसान सम्मान यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

  • खून का एक एक कतरा किसानों के हित की लड़ाई के लिए विजेंद्र सिंह
  • किसान सम्मान यात्रा के साथ लोकदल ने किया लोकसभा चुनाव का आगाज
  • 2024 में मजदूर और पिछड़ा वर्ग करेगा परिवर्तन बिजेंद्र सिंह

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेन्द्र सिंह ने कहा कि लोकदल की किसान सम्मान यात्रा में उमड़े जन सैलाब से विपक्षी बौखला गए हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में किसान, मजदूर, गरीब समस्त पिछड़ी जातियां एकजुट होकर परिवर्तन लाने का काम करेंगे। किसानों को न तो उनकी गन्ने की फसल का उचित मूल्य मिल रहा है और नहीं आय दोगुनी हो सकी है। उत्तर प्रदेश के किसानों को दूसरे प्रदेशों के बराबर गन्ने का मूल मिलना चाहिये।

यात्रा शुभारंभ से पूर्व हस्तिनापुर रोड स्थित लोकदल कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेन्द्र सिंह ने कहा कि किसान सम्मान यात्रा में अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली, कार व अन्य वाहनों से शामिल हुआ। यात्रा किसानों की अनदेखी करने वालो के लिए खतरे की घंटी साबित होगा। क्योंकि उत्तर प्रदेश का किसान खुद को ठगा महसूस कर रहा है। पंजाब हरियाणा और अन्य राज्यों में जो गन्ना मूल्य दिया जा रहा है।

08 14

उत्तर प्रदेश के किसानों के तत्काल 400 रुपये प्रति कुन्तल मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को फसलों का वाजिब दाम न मिलना, वायदे के बावजूद किसानों की फसलों पर एमएसपी कानून नहीं बनना, लगातार खाद-बीज व बिजली के दाम बढ़ने से किसान परिवार परेशानी में है।

सरकारों ने किसानों की आय दोगुनी करने का वायदा किया था, लेकिन हकीकत में किसानों की आय पहले से भी कम हो गई है। किसानों के मुद्दों को लेकर लोकदल लोकसभा चुनाव में है। लोकदल यूपी की सभी लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। अब से पहले खासकर बिजनौर की जनता को ठगा गया, जिनको अब सम्मान दिलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि उनका खून का एक-एक कतरा किसानों के हित में काम करेगा और लोकदल पार्टी किसानों को उनका हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

07 14

पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी गजेन्द्र सिंह नीलकंठ ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में लोक दल की आंधी चल रही है। अब से पूर्व में निकाली गई रैली यात्रा में शामिल हुआ जन सैलाब ने साबित कर दिखाया है कि लोकसभा चुनाव में लोकदल के प्रतियाशी चुनाव जीतकर लोकसभा में जाएंगे।

किसान सम्मान यात्रा में बिजनौर जिला अध्यक्ष कृष्णकुमार, मंडल अध्यक्ष सुरजीत धनकड, प्रदेश मीडिया प्रभारी मास्टर नरेश पाल मेरठ जिला अध्यक्ष कमलजीत सिंह, उध्यक्ष ऋषभ सिंह, महासचिव रवि सोहनवीर बिट्टू त्यानी, जाहिद, जान मोहम्मद, नौशाद कुरेशी, अदब नवाज, विनय शर्मा, जवान, विक्रांत वरुण चौधरी, आदिल रारामा जिला सचिव विनीत चौधरी आदि हजारों लोग शामिल रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img