Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

किनौनी शुगर मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ

  • हवन पूजन के बाद चेन में गन्ना डालकर की गई शुरूआत

जनवाणी ब्यूरो |

रोहटा: बजाज शुगर मिल किनौनी में रविवार को 17 वें पेराई सत्र का शुभारंभ हवन पूजन के साथ विधिवत रूप से किया गया। इस दौरान कांटे पर प्रथम गन्ना बुग्गी और ट्राली मालिक को मिल प्रबंधन की तरफ से सम्मानित किया गया।

बजाज शुगर मिल किनौनी में रविवार को पेराई सत्र का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक चौ. जितेन्द्र सिंह, उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्रा, डीसीओ डॉ. दुष्यंत कुमार, बिजेंद्र प्रमुख, मिल उपाध्यक्ष केपीसिंह एचआर जोनल हेड पंकज पंवार व क्षेत्र से आये गणमान्य व्यक्तियों ने केन कैरियर में गन्ना डालकर मिल के 17वें पेराई सत्र का शुभारंभ किया।

इससे पूर्व मिल में बैल गाड़ी में गन्ना भरकर मिल में तुलवाने आये किसान शोभाराम को शॉल ओढ़ाकर व इनाम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बजाज शुगर मिल के यूनिट हेड केपी सिंह ने बताया कि इस वर्ष पहली बार चीनी मिल ने एक नवंबर से अपना पेराई सत्र शुरू किया है ताकि किसानों को गेहूं की बुवाई करने में देरी न हो।

मिल को अपनी पूरी पेराई क्षमता पर चलाया जायेगा। मिल के गन्ना महा प्रबंधक राजकुमार टाया ने बताया कि इस बार गन्ना आयुक्त ने मिल गेट के अलावा फिलहाल 184 क्रय केन्द्र लगाकर कर गन्ना खरीद करने के आदेश दिये है। गन्ना आयुक्त के आदेशों का पालन करते हुये 150 से अधिक क्रय केन्द्र स्थापित कर गन्ने की दो दिन से खरीद की जा रही है।

42

क्रय केन्द्रों को स्थापित करने का काम दिन रात किया जा रहा है। एक सप्ताह में सभी क्रय केन्द्र लगाकर खरीद की जायेगी। रविवार से मिल गेट पर भी गन्ने की खरीद शुरू कर दी गई है। उन्होंने किसानों से ताजा साफ सुथरा पत्ती गोला रहित गन्ना मिल में आपूर्ति करने की अपील की। वहीं, किसानों को यथा संभव सुविधा प्रदान करने का आश्वासन दिया।

इससे पूर्व पंडित दिनेश मणि त्रिपाठी ने मिल के केन कैरियर परिसर में हवन पूजन किया। जिसमें किसानों, प्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों ने आहुति दी।

इस मौके पर पूर्व एमएलसी जगत सिंह, योगेंद्र प्रमुख, बिजेंद्र प्रमुख, चेयरपर्सन सुमित्रा देवी, पप्पू चेयरमैन, बेगराज सिंह, लीलू त्यागी, सतप्रकाश राठी, गुलजार चेयरमैन, नेपाल मलिक, पंडित डोरी लाल, कुंवर मोहम्मद अली, सोनू नारंगपुर, अमित प्रधान किनौनी, योगेंद्र सिंह, वीसी त्यागी, अनिल सिंह, मनीष दहिया, देवेन्द्र किनौनी, गुलजार चेयरमैन, दयाल त्यागी, सोनू त्यागी, बलराम सिंह, अनुराग गुप्ता, पंकज पूठ, राजकुमार करनावल, संचित गर्ग, मांगेराम, धर्मपाल अट्टा, सुभाष, अजयपाल, चेयरमैन, बॉबी प्रधान, चांदवीर, महाप्रबंधक गन्ना राज कुमार ताया, एचआर जोनल हेड पंकज पंवार आदि थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img