- भाजयुमो का चीयर 4 इंडिया-बी लाइक एन ओलंपियन अभियान
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: सोमवार को भाजयुमो द्वारा चीयर 4 इंडिया-बी लाइक एन इंडियन अभियान का उद्देश्य ओलंपिक में प्रतिभाग कर रहे भारतीय खिलाडियों का उत्साहवर्धन एवं उनको शक्ति प्रदान करना है। साथ ही, देश के युवाओं में राष्ट्रभक्ति व अनुशासित और एथलिटों की तरह मजबूत होने को प्रोत्साहित करने के लिए है। यह अभियान ओलंपिक के साथ गत 23 जुलाई को प्रारंभ हुआ और आगामी 8 अगस्त तक चलेगा।
अभियान के अर्न्तगत कम से कम कोई एक चुनौती स्वीकार करनी है। इन चुनौतियों में पैदल चलना, दौड़ना, साइकिल चलाना, ध्यान, प्रार्थना, पढना, लेखन, जल्दी उठना आदि प्रमुख हैं। एक प्रतिभागी एक से अधिक चुनौती भी स्वीकार कर सकते हैं। बता दें, पहली बार ओलंपिक में देश के 127 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
साइकिल चलाने की चुनौती स्वीकार करने वालों में पुनीत द्विवेदी, नन्दू राणा, रोहित कुमार, बंटी चौधरी, तेजस्वी पंवार, अक्षय चौहान, गौरव विश्वकर्मा, हरिओम उपाध्याय आदि शामिल हुए।

