Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

नृत्य करिए, फिट रहिए

Sehat 1


तरन्नुम |

सारिका बहुत दिनों से कुछ बुझी-बुझी सी दिखाई दे रही थी। शाम को आॅफिस से लौटते हुए मुलाकात में उसने बताया कि जब से उसकी नई जॉब लगी है उसे अपने लिए बिल्कुल वक़्त नहीं मिलता। रोज शाम को जो वह एक घंटा डांस क्लासेस ले रही थी। व्यस्तता के कारण वह भी बंद हो गई थी, इस वजह से आॅफिस में भी वह उस ताजगी के साथ काम नहीं कर पा रही है। सारिका की बात सुनकर मुझे भी लगा कि अगर मुझे कोई एक हफ्ते तो क्या, एक दिन भी यह कहे कि आज डांस प्रैक्टिस मत करो तो शायद मुझे मंजूर नहीं। मैं अपने रूटीन में से आधा से पौना घंटा नृत्य के लिए अवश्य रखती हूं।

अगर आप का मन बुझा-बुझा रहता है या आपको लगता है कि आपकी बॉडी पहले सी एक्टिव नहीं रही है तो आप नृत्य रूपी व्यायाम को अपना कर देखिए। कुछ ही दिनों में आपको लगेगा कि आप के अंदर एक नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। अगर आप को व्यायाम करने में आलस आता है तो आप अपना म्यूजिक-सिस्टम थोड़ी सी ऊंची आवाज में करके (पड़ोसियों तक न पहुंचे) उसके ऊपर अपना पांव थिरकाइए और झूम जाइए। नृत्य करते समय हमें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए:

  • पेट अगर भरा हो तो भूल से भी नृत्य नहीं करना चाहिए। हमेशा हल्के भरे पेट से ही नृत्य करना चाहिए।
  • नृत्य हमेशा किसी खाली कमरे में ही करना चाहिए वरना आप नृत्य करते समय अनायास ही किसी चीज से टकरा सकते हैं।
  • जहां तक हो सके, नृत्य के अभ्यास का समय निश्चित कर लें जिससे आपका रूटीन बना रहेगा और आपकी बॉडी उसकी अभ्यस्त हो जाएगी।
  • अपने रेडियो की आवाज बहुत ज्यादा तेज न रखें वरना इससे आप अपने पड़ोसियों की परेशानी का कारण बन सकते हैं।
  • नृत्य वाले रूम में आईना कभी नहीं रखना चाहिए वरना बीच में उस पर नजर पड़ने से आपका ध्यान भंग हो सकता है।
  • लगातार नृत्य न करें। अगर आपने अभ्यास का समय एक घंटा चुना है तो बीच में कम से कम तीन से चार बार रुकें और फिर पुन: करें।

नृत्य के लाभ

  • नृत्य हृदय गति को सही रखता है। जो लोग नृत्य को व्यायाम की भांति रोज करते हैं उनके हृदय की गति ठीक रहती है और वे पूरी तरह से फिट रहते हैं।
  • कभी-कभी अपने बोरिंग रूटीन से टाइम निकालकर अगर आप नृत्य करते हैं तो चिंता आपके पास फटकेगी भी नहीं। चिंता, तनाव, बोरियत दूर करने का सबसे कारगर तरीका है नृत्य।
  • नृत्य मांसपेशियों को मजबूती देता है। रोज नृत्य करने वाले लोगों को किसी अन्य व्यायाम का सहारा तो शायद ही लेना पड़ता हो। नृत्य करने से आपकी बॉडी पर मोटापा नहीं चढ़ता।
  • नृत्य करते रहने से पेट और पैरों पर चर्बी नहीं चढ़ती, इसलिए जो लोग नृत्य का अ?यास करते हैं उनकी काम करने की शक्ति भी ज्यादा होती है।
  • नृत्य करने से न सिर्फ आपकी बॉडी फिट रहती है वरना आप दूसरों के सामने ज्यादा आत्मविश्वास के साथ पेश आते हैं और दूसरों के सामने बिना हिचकिचाहट के आपनी बात प्रस्तुत कर सकते हैं।

janwani address 8

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img