Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

दिनदहाड़े: शहर में तीन चेन लूट की घटनाएं

  • पल्सर सवार बदमाशों ने चौकी के निकट महिला से चेन लूटी

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: नेशनल हाइवे पर शनिवार सुबह लगभग 11 बजे बेखौफ काली पल्सर सवार दो बदमाशों ने हाइवे चौकी से चंद कदम की दूरी पर दिनदहाड़े एक महिला से चेन लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश दिल्ली की तरफ फरार हो गए।

थाना क्षेत्र की नेशनल हाइवे चौकी से चंद कदम की दूरी पर गायत्री ग्रीन कॉलोनी बनी हुई है। गायत्री कॉलोनी निवासी विधु बंसल पत्नी विवेक बंसल ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार सुबह उसकी मां मधु मित्तल मोदीनगर से उससे मिलने आई थी। रोडवेज बस से उतरने के बाद महिला सड़क पार कर दूसरी साइड आ गई थी।

20 1

इसी बीच एक काली पल्सर सवार बदमाश पहले महिला से आगे निकल गए थे, लेकिन महिला बदमाशों के मंसूबों को समझ नहीं पाई थी। बदमाश दोबारा से घूम कर आए और महिला के गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश दिल्ली की तरफ फरार हो गए। पीड़ित महिला ने शोर मचा दिया।

महिला का शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर दौड़े। कुछ राहगीरों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। पीड़ित महिला ने थाने पर बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में हाईवे पर अभियान चलाया।

लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। घटना के बाद भागते समय बदमाश पास के एक रेस्टोरेंट के सीसीटीवी में कैद हो गए। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है। इंस्पेक्टर सुबोध सक्सेना का कहना है कि तहरीर मिल गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। बदमाश जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे।

बदमाशों ने वृद्धा से लूटी चेन

मोदीपुरम: रुड़की रोड पर डेयरी पर दूध लेने जा रही एक वृद्घा से शनिवार देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचे के बल पर चौकी से चंद कदम की दूरी पर चेन लूट ली। बदमाश वृद्घा को धमकी देकर भाग निकले। रुड़की रोड स्थित गोल्डन एवेन्यू फेज तृतीय निवासी विद्यावती ने बताया कि वह कॉलोनी से मोदीपुरम बाइपास स्थित दूध की डेयरी पर दूध लेने जा रही थी।

21 1

इस दौरान जैसे ही वह डेयरी के पास पहुंची तो बाइक सवार दो बदमाशों ने गले पर झपट्टा मारते हुए डेढ़ तोले की सोने की चेन लूट ली। घटना के बाद बदमाश धमकी देकर भाग निकले। वृद्घा के शोर मचाने पर एकत्रित हुई भीड़ ने पीआरवी को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर बदमाशों की तलाश की। परंतु, बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया। पीड़िता ने थाने पर तहरीर दी है।

स्कूटी सवार महिला से चेन और मंगलसूत्र लूटा

मेरठ: सदर थानांतर्गत एमईएस के पास स्कूटी सवार महिला से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन और मंगलसूत्र लूट लिया। महिला ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आये। बाद में महिला ने सदर थाने में तहरीर दी है।

19 1

शनिवार शाम चार बजे के करीब स्कूटी पर कंकरखेड़ा निवासी ममता तोमर 510 की कैंटीन की तरफ जा रही थी। इस दौरान जैसे ही वह फ्लाईओवर के पास पहुंची तभी लाल बाइक सवार दो बदमाश आए और गले से चेन और मंगलसूत्र लूट कर ले गए। महिला ने पहले शोर मचाया और बाद में रजबन तक स्कूटी से पीछा किया। बाद में बदमाश फरार हो गए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img