Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

जेल में बंद वृद्ध महिला की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: साल 2013 में कोतवाली थाना मंडी में मूल रूप से पश्चिम बंगाल के जनपद मुर्शिदाबाद के हमीदा पट्टी के उत्तरयारा व तत्कालीन समय में कोतवाली मंडी क्षेत्र में रह रही 60 वर्षीय समीना पत्नी राशिद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एफआईआर दर्ज होने के करीब 3 साल बाद 10 जून 2016 को कोतवाली मंडी पुलिस उसे गिरफ्तार किया था। समीना तबसे जिला कारागार में बंद थी।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने जानकारी दी कि समीना टीबी की बीमारी से भी ग्रसित थी। उसका दिल्ली में भी उपचार चला था। शुक्रवार को एक बार पुनः उसकी हालत बिगड़ गयी। महिला बंदी रक्षक प्रियंका चौधरी, हेड वार्डन भूपेंद्र कुमार के साथ समीना को सुबह करीब 11 बजे जेल से जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद समीना को मृत घोषित कर दिया। उसके परिजनों को सूचना दी गई। थाना जनकपुरी पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों सौंप दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img