जनवाणी संवाददाता |
चिलकाना: थाना क्षेत्र के गांव फिरोजाबाद में एक युवक की हत्या कर उसका शव घर में छुपा दिया गया। इस दौरान परिजन आनन-फानन में शव को सुपुर्द ए खाक करने की तैयारी में जुटे थे कि तभी सूचना पाकर एसपी सिटी और थाना चिलकाना पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में लिया। युवक की हत्या गला दबाकर किए जाने की चचार्एं हैं। मृतक और उसके भाई की शादी एक ही घर में हुई थी। पुलिस हर बिंदु पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
थाना चिलकाना के गांव फिरोजाबाद में खुरशेद 25 की गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव को घर में ही छुपा दिया गया। इस बीच जब परिजन गुपचुप तरीके से शव को सुपुर्द ए खाक करने की तैयारियों में जुटे थे तभी किसी ने पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी।

