Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

बड़े ही उत्साह के साथ मनाई गई दीपावली

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: रोशनी और खुशियों का पर्व दीपावली शनिवार को उत्साह के साथ मनाया गया है। शुभ मुहूर्त में घरों, मंदिरों और प्रतिष्ठानों में विघ्र विनाशक भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और कुबेर की विधि-विधान से पूजा की। वहीं, घरों पर सदस्यों ने दीये जलाए और मिष्ठान वितरित किया।

प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर लोग कई दिन से तैयारी कर रहे थे, शनिवार सुबह से व्यक्तियों में खूब उत्साह दिखा। सुबह घरों की साफ-सफाई के बाद व्यक्तियों ने बाजार का रुख किया। किसी ने पूजन का सामान खरीदा तो किसी ने लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति। साथ में लाई-मिठाई, फूल, दीये की भी खरीदारी की। घरों में महिलाओं ने सुबह पकोड़ी, मीठी रोटी, खिचड़ी आदि पकवान बनाए। शाम को घर के बड़े-बुजुर्गों ने घरों और प्रतिष्ठानों में मुहूर्त के अनुसार पूजा की।

घरों, प्रतिष्ठानों के अलावा मंदिरों में सुबह फूल की लड़ियां जबकि शाम को विद्युत झालरों से सजावट की गई। घरों-प्रतिष्ठानों में भी रंगोली बनाने के साथ दीप जलाए गए। इसके साथ ही परिचितों से मिलकर व इंटरनेट मीडिया के माध्यम से एक दूजे को बधाई देते नजर आए। बाजारों में पूर्व के वर्षो के मुकाबले इस बार काफी कम भीड़ रही लोग जरूरी सामान खरीदने के लिए ही बाजार पहुंचे जिसके चलते इस बार किसी भी बाजार में जाम जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। जैसे ही शाम हुई तो शहर, गांव, गली -मोहल्ले जगमगा गए। सभी लोगों ने अपने मकानों को खूब सजाया।

02 10

लाइटिंग के साथ ही दीयों की कतार बनाकर घरों की दीवारों को खूब सजाया। बच्चों ने घर के आंगन में रंगोली बनाई। उत्साह में आतिशबाजी पटाखे छोड़े गए। लेकिन, इस बार कहीं भी सामूहिक रूप से आतिशबाजी और पटाखे नहीं छोड़े गए हैं गिफ्ट का आदान-प्रदान भी बहुत कम हुआ है। सभी ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया के जरिए ही बधाई दी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img