- विकास खंड से बाहर ट्रांसफर किए जाने पर जताया विरोध
जनवाणी संवाददाता |
थानाभवन: थानाभवन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को स्वास्थ्य पर्यवेक्षक दिनेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्यकर्मियों ने टीकाकरण अभियान का बहिष्कार करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी विकास खंड से बाहर ट्रांसफर किए जाने से नाराज थे।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शासन के आदेशानुसार किसी भी स्वास्थ्य कार्यकर्ता का स्थांतरण दूसरे ब्लॉक में नहीं किया जा सकता लेकिन मुख्य चिकित्साधिकारी ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का स्थांतरण दूसरे ब्लॉक में कर दिया है। उन्होंने बताया कि बलरामपुर सीएमओ ने भी स्वास्थ्य कर्मियों के स्थानांतरण दूसरे ब्लॉक में कर दिए थे परंतु उन्होंने भी अपने आदेश वापस ले लिए हैं।
धरना-प्रदर्शन में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक दिनेश कुमार शर्मा, बेसिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता अमित कुमार, एएनएम कुसुम मलिक, मोनिका, मेमकली, सुनीता, सविता शर्मा, राजेश्वरी, ममता, शशि आदि मौजूद रहे।

