- डीआईओएस को सौंपा सत्रीय सूत्रीय ज्ञापन
जनवाणी संवाददाता |
शामली: उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के जिलाध्यक्ष विनय त्यागी के नेतृत्व में शनिवार को माध्यमिक शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह को 17 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाली और वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन के सिद्धांत पर वेतन एवं सेवा शर्तों को लागू किए जाने की मांग की।
राजकीय की भांति सहायक माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा दिए जान तथा सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षणोत्तर कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग भी की।बहुत सी अन्य मांगे भी रखी। डीआइओएस सरदार सिंह ने शिक्षकों को आश्वासन दिया है।

