- अखंड आर्यवर्त निर्माण संघ के सदस्यों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: अखंड आर्यवर्त निर्माण संघ के सदस्यों ने तहसील में प्रदर्शन कर सरकार से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया। इस मौके पर सदस्यों ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने से ही देश के विकास की गति तेज होगी।
बुधवार को अखंड आर्यवर्त निर्माण संघ के सदस्यों ने तहसीलदार राधे श्याम शर्मा को दिए गए ज्ञापन में कहा कि लगातार बढ़ती हुई जनसंख्या मानव जीवन के लिए एक श्राप बन चुकी है जिससे बेरोजगारी की भी समस्या उत्पन्न हो रही है अत: जनसंख्या नियंत्रण कानून शीघ्र बनाना चाहिए।
सदस्यों ने कहा कि जनसंख्या की बढ़ोतरी पर सरकार को प्राथमिकता के आधार पर कानून बनाना चाहिए, उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी इस अभियान में जुड़ने का आह्वान किया। ज्ञापन देने वालों में अभिषेक पंडित, रवि गोस्वामी, शुभम सक्सेना, रजत चौधरी, कौशल सिंह, शेर सिंह आदि शामिल रहे।

