Monday, June 1, 2026
- Advertisement -

शीतला माता मंदिर पर उमड़े श्रद्धालु

  • श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा अर्चना कर घर में सुख शांति की कामना की
  • मेले में जमकर की खरीददारी, भीड़ को देखकर सुरक्षा व्यवस्था को पुलिस बल रहा तैनात
  • सुबह चार बजे से ही पूजा अर्चना करने के लिए उमड़ने लगी थी श्रद्धालुओं की भीड़

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: नगर की माता कालोनी में शनिवार को शीतला माता मंदिर पर पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी और श्रद्धालु सुबह चार बजे से ही मंदिर में पूजा करने के लिए जाने लगे थे। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर धर्म लाभ कमाया और परिवार में सुख शांति के लिए कामना की।

वहीं मंदिर के पास लगे मेले में जमकर खरीददारी भी की और सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से वहां पुलिस बल तैनात रहा, ताकि वहां किसी भी प्रकार की श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं बच्चों के ऊपर से मुर्गा को घूमाया गया है, क्योंकि यह एक मान्यता है। जिस बच्चे के ऊपर से मुर्गा घूमाया जाता है उसपर शीतला माता अपना आशीर्वाद बनाए रखती है।

होली पर्व के ठीक एक सप्ताह बाद होली के दिन ही शीतला माता की पूजन किया जाता है। शनिवार को शीतला माता की पूजा-अर्चना के लिए नगर की माता कालोनी स्थित शीतला माता मंदिर पर श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा। सुबह चार बजे से ही मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी थी, क्योंकि इस दिन पूजा अर्चना करने की काफी मान्यता है।

दिन बढ़ने के साथ-साथ श्रद्धालुओं का सैलाब मंदिर पर बढ़ता गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पर जाकर पूजा अर्चना की कर धर्मलाभ कमाया और परिवार में सुख शांति के लिए कामना की। मंदिर पर इस अवसर पर मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे और जमकर खरीददारी भी की।

वहीं नगर के भुमिया मंदिर, पक्का घाट मंदिर आदि मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। वहीं पूजा-अर्चना करने पहुंची महिलाओं ने बच्चों की दीघायु के लिए अपने बच्चों के सिर पर से मुर्गे उतरवाये। एक मान्यता है कि ऐसा करने से बच्चों की लंबी आयु होती है और शीतला माता उनपर अपना आशीर्वाद बनाए रखती है। दोपहर तक मंदिर पर पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि कोई घटना न हो सके। वहीं खेकड़ा में भी महिलाओं ने शीतला माता मंदिर में पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना की और बच्चों की लंबी आयू की प्रार्थना की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Health News: हार्ट अटैक के छुपे संकेत, जिन्हें अनदेखा करना हो सकता खतरनाक

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Uttarakhand News: हरिद्वार सड़क हादसा, बस पलटने से 38 यात्री घायल, एक महिला की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार...
spot_imgspot_img