जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में गुरुवार को भगवान महावीर जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पंचकल्याणक विधान हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चना कर भगवान को अर्घ्य समर्पित किये।

विधानाचार्य मधुबन शास्त्री के निर्देशन में हुए विधान प्रातःकाल शांतिधारा, नित्य नियम पूजन व अभिषेक किया गया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर भगवान को अर्घ्य समर्पित किये। सांयकाल मंदिर में लक्की एंड पार्टी सलावा की संगीतमय प्रस्तुति के बीच भजन संध्या हुई।
जिसमे भगवान की भक्ति से ओतप्रोत भजनों पर श्रद्धालू जमकर थिरके। इस दौरान तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का पालना भी झुलाया गया।
इस अवसर पर सचिन, जैन, पारस जैन, पीयूष जैन, धनेंद्र जैन, नीरज जैन, बिजेंद्र जैन, कमल जैन, फूलचंद जैन, सुखमाल, प्रशांत जैन, धनपाल जैन, आदिश जैन, प्रमोद जैन, महेश जैन आदि उपस्थित रहे। भगवान महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर श्री दिगंबर जैन पुराना मंदिर बिनौली, श्री चंद्र प्रभु मंदिर अतिशय क्षेत्र बरनावा, ज्ञान सागर गुरुकुल बरनावा में भी सांयकाल पूजा आरती कर पालना झुलाया गया।

