Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

भारत की जीत में चमके धवन

  • बनाए 98 रन, इंग्लैंड को पहले वनडे में 66 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले कुणाल पंड्या और प्रसिद्ध कृष्णा के शानदार प्रदर्शन की से भारत ने पहले मैच में इंग्लैंड को 66 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में बढ़त बना ली।
खराब फॉर्म के कारण दबाव में चल रहे शिखर धवन के 98 रन और कुणाल के आक्रामक अर्धशतक की मदद से भारत ने पांच विकेट पर 317 रन बनाए।

कुणाल ने 31 गेंद में नाबाद 58 रन बनाए जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण पर किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे तेज अर्धशतक है। जवाब में इंग्लैंड की शुरूआत बेहद अच्छी रही लेकिन पहला विकेट गिरने के बाद टीम संभल ही नहीं सकी और 42.1 ओवर में 251 रन पर आउट हो गई।

कृष्णा ने 54 रन देकर चार विकेट लिए जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण पर किसी भारतीय गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इंग्लैंड का स्कोर 15वें ओवर में बिना किसी नुकसान के 135 रन था लेकिन कृष्णा और शारदुल ठाकुर ने मैच की तस्वीर ही बदल दी। ठाकुर ने 37 रन देकर तीन विकेट लिए।

Dhawan scaled

इंग्लैंड के लिए जॉनी बेयरस्टॉ ने 55 गेंद में 94 रन बनाए और जैसन रॉय ने 35 गेंद में 46 रन जोड़कर उम्दा शुरूआत की। कृष्णा ने पहले तीन ओवर में 37 रन दिए लेकिन बाद में बेहतरीन वापसी करते हुए इंग्लैंड की पारी की कमर तोड़ दी।

इससे पहले भारत के लिए धवन और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी की। इसके बाद कृणाल और के एल राहुल ने नाबाद साझेदारी करके 57 गेंद में 112 रन जोड़े। कोहली ने 60 गेंद में 56 जबकि राहुल ने 43 गेंद में नाबाद 62 रन बनाए। कुणाल 31 गेंद में 58 रन बनाकर नाबाद रहे।

धवन ने 106 गेंद की अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के जड़े जबकि कुणाल ने सात चौके और दो छक्के लगाए। टी-20 सीरीज में लय हासिल करने के लिए जूझते रहे राहुल ने भी खुलकर खेला। पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर रोहित शर्मा (42 गेंद में 28 रन) और धवन ने पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़े।

धवन ने सातवें और रोहित ने नौवें ओवर में लगातार दो चौके लगाए। टी-20 टीम में अपनी जगह गंवा चुके धवन के कैरियर को मानों इस पारी से संजीवनी मिल गई। भारत का स्कोर 15 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 64 रन था लेकिन रोहित को बेन स्टोक्स ने विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों लपकवाकर भारत को पहला झटका दिया। इसके बाद कोहली क्रीज पर आये और 17वीं गेंद पर पहला चौका लगाया।

उधर, धवन ने 68 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उन्हें एक जीवनदान भी मिला जब आदिल रशीद की गेंद पर डीप मिडविकेट में मोईन अली ने उनका आसान कैच छोड़ा। कोहली और धवन ने 29वें ओवर में मोईन अली को नसीहत देते हुए 15 रन लिए। कोहली ने अपना 61वां वनडे अर्धशतक 50 गेंद में पूरा किया।

वह मार्क वुड की गेंद पर डीप में कैच देकर लौटे। वहीं धवन को स्टोक्स ने इयोन मोर्गन के हाथों मिडविकेट पर लपकवाया। हार्दिक पंड्या (01) भी स्टोक्स का शिकार बने। आखिरी ओवरों में कुणाल और राहुल ने आक्रामक बल्लेबाजी करके भारत को 300 के पार पहुंचाया। मैच के दौरान सैम बिलिंग्स चौका बचाने के प्रयास में कंधे पर चोट लगा बैठे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: संदीप पाठक पर कानूनी शिकंजा, पंजाब में दो गैर-जमानती मामले दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, जिन्होंने...
spot_imgspot_img