Thursday, May 28, 2026
- Advertisement -

महाराष्ट्र से आए व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत

  • चार दिन पूर्व ही आया था गांव में

जनवाणी संवाददाता |

नगीना: कोरोना महामारी ने फिर से अपने हाथ-पांव पसार ने शुरू कर दिए हैं। तहसील क्षेत्र के गांव में पुणे महाराष्ट्र से आए एक युवक की मौत हो गई।

नगीना तहसील क्षेत्र के गांव फखनपुर का राम कीर्ति चौहान उम्र 35 वर्ष पुत्र कृष्ण पाल सिंह महाराष्ट्र के पुणे शहर में बेकरी का कार्य करता था। चार दिन पूर्व वह पुणे से अपने गांव आया हुआ था। बुधवार की रात उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई, तब उसके परिवार वाले उसको बिजनौर अस्पताल ले गए। जहां पर उसकी जांच करने के बाद वह कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया।

उसके बाद जिला अस्पताल द्वारा उसको टीएमयू कोरोना सेंटर मुरादाबाद रेफर कर दिया। कल टीएमयू में लगभग दोपहर के 12:00 बजे उसको टीएमयू में एडमिट किया गया। एडमिट के बाद उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया। बताया जाता है कि उसके गले में बहुत तकलीफ थी। गुरुवार के सवेरे इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। उसकी मृत्यु की सूचना अस्पताल प्रशासन द्वारा उसके परिवार को दी गई।

उधर गांव में दबी जुबान में यह बातें चल रही है कि उसने आज से 10 दिन पूर्व पुणे में ही कोरोना टेस्ट कराया था। जिसमें उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसने गांव व अपने घर वालों से इसको छुपाया रखा। पुणे से उसके साथ उसकी पत्नी तथा एक पांच वर्षीय लड़का भी आया था।

प्राप्त जानकारी के अुनसार गांव में दबी जबान से यह बात भी चल रही है कि उसकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव है। इस समय तक उसकी पत्नी भी अपने घर पर ही है, उसे कहीं भी किसी अस्पताल में एडमिट नहीं कराया गया है। ग्राम वासियों में भय व्याप्त है कि हमारे गांव में कोरोना पैर पसार रहा है। गांव में इस बात की भी चर्चा है कि गांव का ही एक लड़का जो कि पुणे में रहता है। अपनी प्राइवेट कार से इस कोरोना वायरस व्यक्ति को उसके परिवार के साथ पूना से गांव लाया था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर फर्नीचर मार्केट में भीषण अग्निकांड, चार शोरूम में लगी आग

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना जनकपुरी क्षेत्र स्थित फर्नीचर मार्केट...

Saharanpur News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना मिर्जापुर पुलिस ने बीती देर...
spot_imgspot_img