- राशन डीलरों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम को सौपा
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन ने पांच अप्रैल को एक दिन के सांकेतिक हड़ताल किए जाने के संबंध में डीएम को ज्ञापन दिया।
आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के समस्त डीलरों ने डीएम रमाकांत पाण्डेय को दिए ज्ञापन में बताया कि राशन डीलरों की विभिन्न मांगों के संबंध में बार बार अवगत किए जाने के बाद भी राशन डीलरों की मांग पर कोई विचार नही किया गया।
इसलिए प्रदेश सरकार द्वारा कोई मांग न माने जाने के कारण प्रदेश संगठन के आहवान पर जिले के सभी आदर्श कोटेदार पांच अप्रैल को हड़ताल पर रहेंगे तथा ई पास मशीन बंद रखेंगे एवं राशन वितरण नही करेेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, माहसचिव मुनेश कुमार, ब्लाक अध्यक्ष धनीराम, प्रदेश सचिव नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

