Sunday, January 25, 2026
- Advertisement -

जानिए, दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार क्यों साधा निशाना ?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पाबंदिया बढ़ाई जा रही हैं। कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार जारी वृद्धि को देखते हुए भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज के आखिरी तीन मैच के दौरान दर्शकों के स्टेडियम में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

अब भारत इंग्लैंड सीरीज के आखिरी तीन टी-20 मुकाबले दर्शकों के बिना ही खेले जाएंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने इस फैसले को लेकर मोदी सरकार पर तंजा कसा है। दिग्विजय ने कहा कि हजारों दर्शकों के स्टेडिय आने पर रोक लगा दी गई है, लेकिन उत्तराखंड में लाखों श्रद्धालुओं को कुंभ आने की पूरी छूट दी गई है।

कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर मोदी सरकार को घेरा। दिग्विजय ने ट्वीट में लिखा, ”कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के कारण टी-20 क्रिकेट मैच देखने पर तो स्टेडियम में आने पर हजारों दर्शकों पर रोक लगा दी गई है, लेकिन कुंभ में लाखों श्रद्धालुओं को उत्तराखंड में छूट दी गई है।धन्यवाद।”

भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 मैचों के दौरान यह देखा गया कि दर्शकों ने मास्क नहीं पहना हुआ था और स्टेडियम में सोशल डिस्टेंसिंग की भी धज्जियां उड़ाईं जा रही थीं। स्टेडियम में दर्शक कोरोना बचाव संबंधी नियमों को धड़ल्ले से उल्लंघन कर रहे थे, जिसके मद्देनजर गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने दर्शकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया।

टिकट के पैसा रिफंड होगा 

हालांकि, जिन दर्शकों ने आखिरी तीन टी20 मैचों को देखने के लिए टिकटें खरीदी थीं, उन्हें गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन रिफंड यानी टिकट के पैसे वापस करेगा। दर्शकों के पैसे वापस करने के लिए पॉलिसी बनाई जाएगी। जीसीए की ओर से कहा गया कि 16,18 और 20 मार्च को होने वाले टी20 मैच बिना दर्शकों के होंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Congress: ‘ऑपरेशन सिंदूर पर कायम हूं, माफी नहीं मांगूंगा’, शशि थरूर का बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने...

Punjab News: गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में रेलवे ट्रैक पर धमाका, राजनीति में तकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन...

Himachal Snowfall: हिमाचल में भारी बर्फबारी, सैकड़ों गांवों में बिजली संकट, सड़कें बंद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में चार महीने...
spot_imgspot_img