Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

Dipika Kakkar: दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 लिवर कैंसर, पति शोएब ने की दुआ की अपील,एक्ट्रेस ने बेटे के लिए कही ये बात

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 लिवर कैंसर, पति शोएब ने की बेटे के लिए दुआ की अपील टीवी की मशहूर अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ की तबीयत को लेकर चिंताजनक खबर सामने आई है। जहां पहले उनकी सेहत में सुधार की उम्मीद थी, वहीं अब यह सामने आया है कि उन्हें स्टेज 2 का लिवर कैंसर हो गया है। इस खबर ने उनके चाहने वालों को हैरान और दुखी कर दिया है।

दीपिका और उनके पति शोएब इब्राहिम ने हाल ही में अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए इस स्थिति की जानकारी दी। शोएब ने कहा कि वह इस समय बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं और उन्होंने फैंस से सिर्फ दीपिका ही नहीं, बल्कि उनके छोटे बेटे के लिए भी दुआ करने की अपील की है।

शोएब का भावुक संदेश

व्लॉग में शोएब ने कहा “हमने हमेशा आपकी खुशियों में आपको शामिल किया है, आज हम अपने दर्द में भी आपको अपना मानकर जोड़ रहे हैं। कृपया दीपिका के साथ-साथ हमारे बेटे के लिए भी ईश्वर से प्रार्थना करें।”

दीपिका ने अपने बेटे की प्रशंसा की

वहीं, टीवी अभिनेता शोएब इब्राहिम ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने अपने बेटे रुहान की प्रतिक्रिया के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उनकी बीमारी का पता लगने के बाद वो अपने बच्चे का सही से ख्याल नहीं रख पा रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा, ‘रुहान ने भी माशाल्लाह बहुत समझदारी से व्यवहार किया है। उसका फीडिंग भी पूरी तरह से छूट गया है।’

उसको पता है कि मम्मी ठीक नहीं

आगे बातचीत में अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने कहा, ‘उसको पता है कि मम्मी ठीक नहीं है, वो समझ गया है। वो एक-दो बार दिन में मेरे पास आता है, पर फिर वो समझ जाता है कि हां मम्मी ठीक नहीं है। लेकिन हां, आप सब लोग हैं तो हम मजबूत बने हुए हैं।’ इसके अलावा उन्होंने फैंस से खुद के लिए और अपने बेटे के लिए प्रार्थना करने की बात कही है।

अभिनेत्री ने दिखाई सकारात्मकता

टीवी एक्ट्रेस ने बीती रात अपने इंस्टाग्राम पर एक जानकारी साझा की थी, जो सकारात्मकता से भरी हुई थी। इसमें उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ दिनों से जो पेट में दर्द था, जिसे ट्यूमर कहा गया था। वो अब स्टेज 2 के कैंसर रूप में आ गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशंसकों के आशीर्वाद और प्यार के कारण जल्द ही इस बीमारी से वो बाहर आएंगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img