- लाभार्थियों से लिया स्वास्थ्य सेवाओं का फीड बैक
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: डा. बृजेश राठौर महानिदेशक परिवार कल्याण लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा ब्लॉक दौराला के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मटौर में भ्रमण किया। वहां पर हो रहे वीएचएसएनडी सत्र पर एएनएम के द्वारा बच्चों की संपूर्ण टीकाकरण एवं लॉजिस्टिक की जानकारी ली वहां पर टीकाकरण करवाने के लिए आए लाभार्थियों से वार्ता की कि कौन-सा टीका किस बीमारी की रोकथाम के लिए लगाया गया है यह जानकारी लाभार्थियों से ली गई इसके बाद हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कम्युनिटी हेल्थ आॅफिसर अशोक कुमार से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों पर विस्तार से जानकारी ली।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौराला पर पीएमएमएसए डे का निरीक्षण किया। ब्लॉक दौराला के गांव मैथना में जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा कराई जा रहे छिड़काव की गहनता से जानकारी ली और लोगों को संचारी रोगों की रोकथाम के लिए किया जा रहे उपायों की जानकारी ली गई जिला अस्पताल प्यारेलाल शर्मा में डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया और अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। सायं काल में महानिदेशक द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में समीक्षा की जिस पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों एवं राज्य स्तर मद में आशा भुगतान की समीक्षा की गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जनपद में चलाए जा रहे स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की उपलब्धियां एवं कार्यक्रम की जानकारी दी गई एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान की क्रियान्वयन की विस्तार से जानकारी दी गई तथा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की उपलब्धियां पर विस्तार से प्रकाश डाला। इनके भ्रमण के समय डा. अर्चना त्यागी अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं
परिवार कल्याण मेरठ मंडल मेरठ, डा. अखिलेश मोहन मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा. अशोक तालियान संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मेरठ मंडल मेरठ, डा. कांतिप्रसाद अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा. सुधीर कुमार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा. जावेद हुसैन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय प्यारेलाल शर्मा एवं जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौराला की चिकित्सा अधीक्षक डीसीपीएम हरपाल सिंह साथ रहे।

