Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

पटेल नगर की गलियों में भरा गंदा पानी, लोगों का हंगामा

  • गंदगी से अटी पड़ी नालियां नारकीय जीवन जी रहे लोग, सड़ांध से बुरा हाल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सोतीगंज से पटेल नगर जाने वाली गलियों में पानी भरा हुआ हैं। लोग पानी से होकर ही अपने घरों को जा रहे हैं। इसकी शिकायत नगर निगम अधिकारियों से की गई, मगर पानी की निकास की कोई व्यवस्था नहीं कर पाये। नालियों में गंदगी अटी पड़ी है, जिसके चलते पानी का निकास संभव नहीं हो पा रहा है।

07 23

सड़क पर जलभराव से त्रस्त लोगों ने रविवार को हंगामा किया तथा क्षेत्रीय पार्षद सुनीता प्रजापति से भी इसकी शिकायत की तथा कहा कि पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो नगर निगम आॅफिस पर लोग धरना देकर बैठ जाएंगे। पार्षद को भी लोगों ने पानी की निकासी नहीं करा पाने के लिए जिम्मेदार ठहराया। रमन, शाहिद, नवनीत और विनय आदि का कहना है कि गली में जलभराव कई दिनों से हो रहा हैं।

जब भी बारिश होती है तो पानी भरा रहता हैं। पानी की निकास की कोई व्यवस्था नगर निगम नहीं कर रहा हैं, जिसके चलते लोगों को गंदगी युक्त पानी से निकलकर ही जाना पड़ता हैं। नगर आयुक्त छुट्टी पर हैं। ऐसे में कई बार अन्य अधिकारियों से जलभराव की समस्या बताई, मगर कोई भी अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे हैं।

यदि आज पानी निकासी की समस्या का समाधान नहीं कराया तो लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम पहुंचेगा तथा धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उधर, पार्षद सुनीता प्रजापति ने जनवाणी से बातचीत के दौरान माना कि पानी जलभराव की समस्या सोतीगंज से पटेल नगर जाने वाले रास्ते में बनी हुई हैं। इसके बारे में आज अधिकारियों से मिलकर कोई न कोई समाधान निकाल लिया जाएगा।

स्वच्छ जल को तरस रहे पटेल नगरवासी

बच्चा पार्क से सटा बीच शहर का इलाका पटेल नगर महीनों से गंदे और बदबूदार पानी सप्लाई की समस्या झेल रहा है। कई बार इसकी शिकायत क्षेत्रीय लोगों द्वारा नगर निगम में की गई है, मगर विभाग की उदासीनता के चलते अभी तक समाधान नहीं हो सका है। जिससे स्वच्छ जल यहां के लोगों को मयस्सर नहीं हो पा रहा है। यह हाल तब है जब स्वच्छ गंगा जल शहरवासियों को उपलब्ध कराने के दावे निगम की ओर से हो रहे हैं।

पटेल नगर के लोगों का कहना है कि करीब माह से सप्लाई में गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। इस बात की दर्जनभर से अधिक बार शिकायत नगर निगम में दर्ज कराई जा चुकी है, मगर अभी तक पानी की सप्लाई में सुधार नहीं हो पाया है। उनके घरों में दिनभर सप्लाई का गंदा और बदबूदार पानी आता है।

केवल सुबह के समय आठ बजे तक और शाम को पांच से छह बचे के बीच एक घंटा ही स्वच्छ पानी सप्लाई में मिलता है। गंदा पाने आने से लोगों का जीवर दूभर हो गया है। क्षेत्रीय लोगों साफ पानी मयस्सर नहीं होने से परेशान हैं, मगर शिकायत करने के बाद भी नगर निगम के कानों पर इसके सुधार को जू नहीं रेंग रही है।

उधर, नगर निगम जलकल विभाग महाप्रबंधक कुमार केशव का कहना है कि शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान क्यों नहीं हो पाया है इसकी जांच कराकर इससे संबंधित स्टॉफ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शीघ्र ही पटेल नगर समेत शहर में जहां-जहां ऐसे शिकायत सामने आ रही हैं उनका निराकरण कराया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किसानों के लिए वरदान हैं बैंगन की टॉप 5 किस्में

किसानों के लिए बैंगन की खेती में बेहतर उत्पादन...

धान उगाने की एरोबिक विधि

डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.आर.एस.सेंगर एरोबिक धान उगाने की एक पद्धति है,...

बढ़ती मांग से चीकू की खेती बनी फायदेमंद

चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ...

झालमुड़ी कथा की व्यथा और जनता

झालमुड़ी और जनता का नाता पुराना है। एक तरफ...

तस्वीरों में दुनिया देखने वाले रघु रॉय

भारतीय फोटो पत्रकारिता के इतिहास में कुछ नाम ऐसे...
spot_imgspot_img