जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: डीएम उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान निर्वाचन नामावलियों की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2022 की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। डीएम उमेश मिश्रा ने बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को लोगों के बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये।
साथ ही उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि स्वीप की बैठक करायें और लोगों को मतदान के संबंध में जागरूक करने तथा बीएलओ समुचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये की सभी एकाग्रता के साथ आगामी विधानसभा के निर्वाचन को शांति, स्वतंत्रता एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के लिए तैयारियां पूरे करने का कार्य करें, ताकि समय पर किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि मतदान की जागरूकता के लिए जिले में नुक्कड नाटक, रंगोली तथा चित्रकला, पेंटिग, स्लोगन, प्रतियोगितायें का भी आयोजन किया जाए।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

