जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत के चुनाव के लिये 33 वार्डो के लिये प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जिला पंचायत के वार्डों की घोषणा करते हुए बताया कि हस्तिनापुर प्रथम चिक्की, हस्तिनापुर द्वितीय वेदवती, मवाना प्रथम संदीप प्रधान, मवाना द्वितीय राजेन्द्र वाल्मीकि, मवाना तृतीय पूनम चौधरी, दौराला प्रथम अनुराधा सैनी, दौराला द्वितीय अनीता, दौराला तृतीय पूजा को प्रत्याशी बनाया गया है। सरधना प्रथम मीरा सोम, सरधना द्वितीय राहुल चौहान, सरधना तृतीय सुनील प्रधान, सरूरपुर खुर्द प्रथम मुकेश शास्त्री, सरूरपुर खुर्द द्वितीय मीनाक्षी भराला, रोहटा प्रथम कपिल शर्मा, रोहटा द्वितीय बेघराज सिंह गूर्जर, जानी खुर्द प्रथम उरेन्द्र प्रधान, जानी खुर्द द्वितीय संदीप ढढरा, जानी खुर्द तृतीय गौरव चौधरी, मेरठ प्रथम रवीन्द्र तितोरिया और मेरठ द्वितीय प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू गगोल को प्रत्याशी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि खरखौदा प्रथम में ऋषि त्यागी, खरखौदा द्वितीय रोबिन गूर्जर, रजपुरा प्रथम अनीता तोमर, रजपुरा द्वितीय योगेन्द्र जाटव, रजपुरा तृतीय समीर चौहान, रजपुरा चतर्थ सरोज, माछरा प्रथम रजनी त्यागी, माछरा द्वितीय धर्मेन्द्र खटाना, माछरा तृतीय में बॉबी पाल, परीक्षितगढ़ प्रथम में चित्रा देवी, परीक्षितगढ़ द्वितीय विनेश, परीक्षितगढ़ तृतीय में रोहताश पहलवान और परीक्षितगढ़ चतुर्थ में सुमित्रा को प्रत्याशी बनाया गया है।

