जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: डीएम उमेश मिश्रा ने स्थानीय नेहरू स्टेडियम का औचक रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्रीड़ा अधिकारी एवं क्रीड़ा कोच से खेल सुविधाओं के बारे मे जानकारी प्राप्त की।
जानकारी में बच्चों की संख्या कम पाये जाने पर उन्होंने क्रीड़ा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि स्कूलोें में जाकर बच्चों को शुटिंग आदि खेलों के प्रति प्रोत्साहित करें, जिससे बच्चों का खेलों के प्रति उत्साह बढे ताकि वह पूरी तरह प्रेरित होकर खेलों के क्षेत्र में प्रतिभाग कर मुफ्त में ही स्वास्थ्य लाभ के साथ अपने उज्जवल भविष्य के लिए सुनहरा अवसर प्राप्त करें।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

