Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

डीएम ने नेपाल सीमा से सटे ग्रामों में विद्यालय एवं स्वास्थ्य केंद्र किया निरीक्षण

जनवाणी ब्यूरो |

बलरामपु: जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार द्वारा विकासखंड हरैया सतघरवा में नेपाल सीमा से सटे ग्रामों में परिषदीय विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, ग्राम पंचायत सचिवालय आदि का निरीक्षण कर बेसिक सुविधाओं का हाल जाना गया।

डीएम ने ग्राम पंचायत बनकटवा में कम्पोजिट विद्यालय बनकटवा बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों से पाठयक्रम के सवाल पूछ शैक्षणिक गुणवत्ता को जाना, किताब वितरण एवं आधार फीडिंग की जानकारी प्राप्त की। विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाए जाने,किचन कक्ष चालू कराए जाने,एमडीएम शेड बनाए जाने का निर्देश दिया।

इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवालय बनकटवा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सचिवालय में काफी कमियां पाई गई, मौके पर कंप्यूटर,सीसीटीवी कैमरा आदि नहीं थे। डीएम ने खर्च किए गए पैसों की जांच कराए जाने एवं पूर्व में रहे पंचायत सचिव के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने का निर्देश से डीपीआरओ को दिया।

हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर बनकटवा के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वीएचएसएडी सत्र का निरीक्षण किया। वहां पर गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जा रहा था। उन्होंने सब सेंटर पर अधिक से अधिक प्रसूताओं की डिलीवरी कराए जाने का निर्देश दिया। सीएचओ से प्रतिदिन देखे जा रहे मरीजों की संख्या की जानकारी प्राप्त की। सब सेंटर में सीएचओ कक्ष के निर्माण कार्य में कमियां पाए जाने पर संबंधित कार्यदाई संस्था को नोटिस दिए जाने एवं तकनीकी जांच कराए जाने का निर्देश दिया।

प्राथमिक विद्यालय कोहडौरा के निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल की रंगाई पुताई, मनरेगा से बाउंड्री वालों का उच्चारण कराए जाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान छात्र से बातचीत के दौरान एक छात्र ने बताया कि उसके कान में कुछ दिक्कत है, जिलाधिकारी द्वारा सीएमओ को जिला अस्पताल में बच्चे का इलाज कराए जाने का निर्देश दिया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुगौली कला के निरीक्षण के दौरान डीएम ने पुरुष वार्ड,लेबर रूम आदि का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने मरीजों से वार्ता कर स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जाना, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिए जाने का निर्देश दिया।

प्राथमिक विद्यालय तेंदुआनगर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने शैक्षिक कक्ष का निरीक्षण किया, विद्यालय तक आने वाला रास्ता खराब था,उन्होंने खंड विकास अधिकारी को ग्राम निधि से सड़क बनवाए जाने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार, जिला विकास अधिकारी गिरीश चंद पाठक, परियोजना निदेशक डीआरडीए सीपी श्रीवास्तव, डीपीआरओ निलेश प्रताप सिंह, खंड विकास अधिकारी अनूप कुमार, डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

sadhvi sail: कौन हैं साध्वी सैल? 7 भाषाओं में पारंगत और मिस इंडिया 2026 की विजेता

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Delhi News: आरके आश्रम मार्ग स्टेशन से जुड़ेगा दिल्ली का मेट्रो नेटवर्क, सफर अब 88 किलोमीटर तक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार...
spot_imgspot_img