Thursday, June 4, 2026
- Advertisement -

लगातार मंहगाई बढ़ाने का काम कर रही है भाजपा सरकार: अखिलेश यादव

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार लगातार मंहगाई बढ़ाने का काम कर रही है। बिजली और घरेलू गैस सिलेण्डर का दाम बढ़ाकर भाजपा सरकार ने आम जनता पर हमला बोला है। पहले ही मंहगाई से जनता की कमर टूट चुकी है। अब होली के त्यौहार के पहले भाजपा सरकार ने जनता पर नया बोझ लाद दिया है।

डीजल-पेट्रोल पहले से ही मांगा हैं। दाल, तेल, आटा सब्जियों की महंगाई से लोग परेशान है। सरकार जनता को राहत देने के बजाय लोगों को और संकट में डाल रही है। जनता की आय बढ़ नहीं रही है लेकिन महंगाई हर दिन बढ़ती जा रही है।

पिछले एक साल में घरेलू गैस सिलेण्डर के दाम करीब दो सौ रूपये बढ़ गये हैं। भाजपा सरकार को मध्यम वर्ग और गरीब की चिंता नहीं है। भाजपा सरकार पूंजीपतियों के साथ खड़ी है। सरकार जनता की जेब काट कर तेल कम्पनियों का मुनाफा बढ़ा रही है। जनता महंगाई से त्रस्त और तबाह है। देश की अर्थव्यवस्था तबाह करने के बाद भाजपा सरकार आम जन की घरेलू अर्थव्यवस्था को तहत नहस कर दिया है।

भाजपा सरकार ने घरेलू सिलेण्डर में 50 रूपये और कामर्शियल सिलेण्डर में 350 रूपये की बढ़ोतरी होली से पहले करके लोगों की होली का रंग फीका कर दिया है। वर्ष में यह 5वां मौका है जब गैस सिलेण्डर के दाम बढ़े हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार बिजली के बिल बढ़ाकर बिजली का करंट लगाने का भी इंतजाम करने में लगी है। लगभग 23 प्रतिशत बिजली दरों में वृद्धि का प्रस्ताव है। यह सब बिजली कम्पनियों और बड़े पूंजीघरानों के दबाव में होने जा रहा है।

भाजपा सरकार ने महंगाई बढ़ाने और लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने का काम किया है। बढ़ती महंगाई से जनता का जीवन संकट में पड़ गया है। महंगाई से आक्रोशित जनता सन् 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Ranveer Singh: FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग आदेश वापस लिया, कानूनी लड़ाई जारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Rajasthan News: जैसलमेर में पाकिस्तानी सिम कार्ड पर कड़ा प्रतिबंध, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजस्थान के जैसलमेर जिला प्रशासन...
spot_imgspot_img