- विधायक प्रसन्न चौधरी ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
जनवाणी संवाददाता |
शामली: शुक्रवार को विधायक प्रसन्न चौधरी ने शहर में पूर्वी यमुना नहर स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। विधायक के निरीक्षण से अस्पताल में हड़कंप मच गया। विधायक ने ओपीडी के लिए प्रत्येक डाक्टर के कमरों में जाकर देखा लेकिन चार डाक्टर ही ओपीडी में उपस्थित मिले जबकि बताया गया है कि अस्पताल में 12 चिकित्सक मौजूद हैं। अधिकतर डाक्टरों के कमरे बंद मिले। मरीज भी डाक्टरों के कमरों के बाहर के कमरों के बाहर कांपते नजर आए।
विधायक प्रसन्न चौधरी ने ओपीडी के अलावा डिस्पेंसरी, बर्न वार्ड, इमरजेंसी, कोरोना वार्ड, पीकू वार्ड आदि का भी निरीक्षण किया। विधायक प्रसन्न चौधरी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अंजू जोधा से कहा कि अस्पताल में मरीजों को 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलना चाहिए लेकिन यहां तो डाक्टर ही नहीं है। विधायक ने अनुपस्थित डाक्टर से जवाब तलब करने के निर्देश दिए।

