- गांव मन्ना माजरा में डीएम और सीडीओ ने लगाई चौपाल
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: शुक्रवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर व मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी शीतकालीन भ्रमण के दौरान गांव मन्ना माजरा में पहुंचे। जहां उन्होंने विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए संविलियन विद्यालय परिसर में चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान विकास कार्यों की समीक्षा की गई। डीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। कुछ लोगों ने राशन कार्ड की समस्याएं रखी, तो कुछ ने वृद्धावस्था पेंशन की। जिलाधिकारी ने तमाम समस्याओं के समााान कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान एसडीएम शिवप्रकाश यादव, बीडीओ जितेंद्र कुमार मिश्र, नायाब तहसीलदार गौरव सांगवान आदि मौजूद रहे।

