Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

Weather: बारिश और लू की दोहरी मार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। एक ओर जहां दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत मूसलाधार बारिश, गरज-चमक और आंधी-तूफान की चपेट में हैं, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में गर्म हवाओं और धूल भरी आंधियों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बिजली गिरने और गर्जना के साथ तेज बारिश होने की चेतावनी दी गई है।

पूर्वोत्तर में पांच दिन तक भारी बारिश

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले पांच दिनों तक गर्जन के साथ मूसलधार बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में अगले तीन दिनों तक छिटपुट भारी बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान है। कर्नाटक और तमिलनाडु के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के चलते इन इलाकों में तेज गरज और बिजली के साथ बारिश हो सकती है। केरल और माहे में 16, 18 और 19 मई को भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तर और मध्य भारत में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गंभीर लू की स्थिति बनी हुई है। तापमान कई इलाकों में 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। साथ ही धूल भरी आंधियों ने जनजीवन प्रभावित किया है। पूर्व और मध्य भारत की बात करें तो झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग दिल्ली-एनसीआर के लिए अलर्ट

16 से 18 मई तक दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में गर्मी के साथ धूल भरी हवाएं चल सकती हैं और गर्जन के साथ आंधी आने की आशंका भी जताई गई है। दक्षिण पश्चिम मानसून धीरे-धीरे दक्षिण अंडमान सागर, मालदीव, लक्षद्वीप और दक्षिण बंगाल की खाड़ी तक पहुंच चुका है। 15 मई तक इसकी उत्तरी सीमा दक्षिण अंडमान सागर तक पहुंच चुकी है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3-4 दिनों में मानसून आगे बढ़ेगा, जो पूरे भारत में मानसूनी सीजन की शुरुआत को दर्शाता है।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

  • लू प्रभावित इलाकों में लोगों को धूप में निकलने से बचने, पानी पीते रहने और गर्मी से संबंधित बीमारियों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
  • भारी बारिश और आंधी-तूफान वाले इलाकों में बिजली गिरने के समय घर के अंदर रहें और जलभराव वाले स्थानों से दूरी बनाएं।
  • किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे मौसम अपडेट पर नजर रखें और कृषि गतिविधियों की योजना मौसम के अनुसार बनाएं।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img