Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, एसपी सिटी गो बैक

  • थानों में उगाही बंद करवाओ के लगे नारे
  • कुंबल की पहली घटना से पुलिस ने नहीं लिया सबक

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: यूपी में अपराध पर जीरो टोलरेंस की नीति पर बात करने वाली भाजपा सरकार में शहर में सराफा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में लगातार चोरी की वारदात के बाद व्यापारियों के सब्र का बांध टूट गया। गांधी नगर में तीसरी बार सुरंग बनाने और तीन बार ज्वेलरी शॉप में चोरी की वारदात के बाद संयुक्त व्यापार संघ ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, एसपी सिटी गो बैक, थानों में उगाही बंद करवाओं के नारे लगाते हुए धरना देकर बैठ गए।

नौचंदी क्षेत्र गांधी नगर में ज्वेलर्स पीयूष गर्ग की ज्वेलरी शॉप न्यू अम्बिका में सुरंग बनाकर 13 से 15 लाख की कीमत के जेवरात चोरी करने की सूचना संयुक्त व्यापार संघ अजय गुप्ता सहित तमाम व्यापारियों को मिली तो वे मौके पर पहुंच गए। तीसरी बार बाजार में सुरंग बनाकर ज्वेलरी शॉप में हुई घटना की जानकारी मिलते ही तमाम सराफा व्यापारी विजय आनन्द से लेकर नवीन गुट के व्यापारी भी एकत्र हो गए।

16 32

संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता सहित तमाम व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। इस बीच एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे तो उन्हें देखकर व्यापारी उग्र हो गए। व्यापारियों ने एसपी सिटी गो बैक के नारे लगाने शुरू कर दिए। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, थानों में उगाही करवाना बंद करो, व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करो के नारे लगाते हुए एसपी सिटी वापस जाओ की बात पर अड़ गए।

काफी देर तक एसपी सिटी हाथ बांधे व्यापारियों के सामने खड़े रहे। व्यापारियों ने एसपी सिटी से कहा कि थानों में रुपये लेकर रिपोर्ट लिखी जाती हैं। महिलाओं की रिपोर्ट नहीं लिखी जाती। घंटाघर जिला अस्पताल के सामने एक जैन व्यापारी की दुकान के आगे की शेड देहली गेट के इंस्पेक्टर ने हटवा दी। वहीं रेलवे रोड में सूदखोर उसके बेटों ने एक महिला के घर में जाकर जमकर हंगामा और अभद्रता की।

उस सूदखोर से इंस्पेक्टर रेलवे रोड ने रुपया ले लिया, महिला की रिपोर्ट नहीं लिखी। व्यापारियों ने तीन थानेदारों के खिलाफ जमकर आग उगली और उन्हें सस्पेंड करने की मांग की। व्यापारी तीनों थानेदार पर कार्रवाई करने व एसएसपी या आई जी को मौके पर बुलाने की मांग पर काफी देर तक अडेÞ रहे। उन्होंने कहा कि जब तक मांगे नहीं सुनी जाती तब तक हम प्रतिष्ठान नहीं खोलेंगे। घटना को खोलने की मांग करते हुए सभी व्यापारी पर धरना देकर बैठ गए।

एसपी सिटी ने कई बार संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष सहितव्यापारियों को थानेदारों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया और दुकानें खोल देने के लिए कहा। धरना प्रदर्शन में संयुक्त व्यापार संघ मंत्री ललित गुप्ता अमूल, रजनीश कौशल, मीडिया प्रभारी सुधांशु महाराज, अंकुर गोयल, राजीव गुप्ता काले, सरदार दलजीत सिंह, धनंजय कालिया, प्रदीप कौशिक, पवन गर्ग, मन्नू, अंकित गुप्ता, अशोक रस्तोगी, पवन गर्ग, मनमोहन प्रजापति आदि अनेक प्रभारी मौजूद रहे।

पुलिस पिकेट से 150 मीटर दूरी, आठ माह में तीन सुरंग

इसे पुलिस की नाकामी नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे। आठ महीने में बदमाशों ने तीन बार सुरंग बनाकर ज्वेलर्स की दुकानों को निशाना बनाया, लेकिन पुलिस अभी तक बदमाशों के करीब नहीं पहुंच पाई है। नौचंदी क्षेत्र हापुड़ अड्डा अतिसंवदेनशील होने की वजह से पुलिस प्रशासन की ओर से 24 घंटे पुलिस पिकेट की व्यवस्था है। चोराहे पर हर वक्त लोगों की आवाजाही वाहनों का आवागमन रहने व देर रात तक पुलिसकर्मी डयूटी पर तैनात रहकर सुरक्षा का जिम्मा संभालते हैं। चौराहे से नन्दन सिनेमा के सामने न्यू अम्बिका ज्वेलर्स शॉप की मात्र दूरी 150 मीटर करीब आंकी गई है।

पूर्व में सुरंगी गैंग बदमाशों ने दो बार सुरंग बनाकर प्रिया ज्वेलर्स के यहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहीं एक बार फिर उसी नाले से सुरंग बनाकर अम्बिका ज्वेलर्स के यहां से लाखों के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। सिविल लाइन, नौचंदी, कोतवाली तीन पुलिस थानों की पुलिस सोती रही और बदमाश रात में सुरंग खोदते रहे। पुलिस पिकेट से चंद मीटर की दूरी पर हुई चोरी की वारदात पर पुलिस की गश्त नींद के खर्राटे भरती रही और शातिर गैंग सुरंग बनाकर अपने मंसूबों में कामयाब होते रहे।

15 30

न्यू अम्बिका ज्वेलर्स के यहां सोमवार रात यानि 26 मार्च की रात को बदमाशों ने नाले के रास्ते घुसकर शातिर तरीके से 10 मीटर सुरंग बना ली और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को कानोंकान खबर तक नहीं लगी। जबकि गढ़ रोड पर न्यू अम्बिका ज्वेलर्स शॉप के सामने हल्के वाहनों से लेकर भारी वाहनों तक की आवाजाही पूरी रात होती है।

इसके बावजूद हापुड़ अड्डे चौराहे पर हर वक्त पुलिस गश्त की व्यवस्था है। वहीं सिविल लाइन थाना और कोतवाली थाना पुलिस की सीमा भी घटनास्थल से लगी है, लेकिन उसके बाद भी तीन बार बदमाशों ने सुरंग खोदकर दुकानों में घुसकर ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया है। 24 अगस्त वर्ष 2022 में मयूर विहार निवासी हेमेन्द्र राणा की ज्वेलरी शॉप प्रिया ज्वेलरी शॉप भी गांधी नगर में न्यू अम्बिका ज्वेलरी शॉप से इसी बाजार में चंद कदम दूरी पर सुरंग बनाकर वहां से लाखों के जेवरात चोरी कर लिए थे।

उसके बाद फरवरी माह के अंत में इसी गैंग ने दूसरी बार प्रिया ज्वेलरी शॉप में चोरी की वारदात के लिए एक सुरंग बनाकर उनकी दुकान तक पहुंचने का प्रयास किया। उनके बराबर में एक दुकान तक बदमाश सुरंग बनाकर पहुंच गए थे। आठ महीने में तीन बार गांधी नगर में ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया, लेकिन पुलिस और एसओजी व सर्विलांस से लेकर तीन थानों की पुलिस सुरंगी गैंग तक पहुंचने में कामयाब नहीं हुए।

एसपी सिटी का नहीं उठता फोन

महानगर में बढ़ती अपराधिक वारदातें होने के बाद भी शहर के थानों की पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है। शहर में लगातार चेन लूट चोरी की घटनाओं को रोज अंजाम दिया जा रहा है। वहीं व्यापारियों ने कहा कि कई बार एसपी सिटी को फोन मिलाया जाता है, लेकिन फ ोन नहीं उठता। इसके अलावा कई बार रात की घटनाओं में भी अगर कोई जानकारी क रने का प्रयास किया जाता है तो एसपी सिटी का फोन बजता रहता है या डिस्कनेक्ट कर दिया जाता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img