Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

डॉ सर्वेश निराला पीएचसी नजीबाबाद प्रभारी नियुक्त हुए

  • डॉ संदीप को मंडावली से भेजा अफजलगढ़

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: नगर के पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए पीएचसी प्रभारी पद पर अफजलगढ़ से डॉ सर्वेश निराला को पुनः तैनाती दी गयी है।

नगर के पीएचसी प्रभारी पद पर वर्तमान में डॉ फैज़ हैदर कार्य कर रहे थे परन्तु उनके कोरोना संक्रमण होने से वे आईसोलेशन में है। उनके स्थान पर तब सीएमओ ने मंडावली पीएचसी प्रभारी डॉ संदीप को नियुक्ति दी थी,परन्तु उन्होंने नजीबाबाद पीएचसी चार्ज नहीं लिया।

वर्तमान में नगर में कोरोना के लगातार बढ़ रहे केस को लेकर अस्पताल में किसी इंचार्ज के नहीं होने से व्यवस्था प्रभावित होने लगी थी,पिछले चार दिनों में कोरोना टेस्टिंग के लिए लाइन लग रही थी और किट के अभाव में अफरातफरी मच गयी थी,वहीं बैक डोर से जांच का खेल होने की शिकायत आने लगी थी, जिसे देखते हुए अब सीएमओ विजय यादव के आदेश पर डॉ सर्वेश निराला को चार्ज दिया गया है। डॉ निराला ने पिछले साल नगर में कोरोना नोडल रहते हुए मेहनत से जनता को जागरूक कर बेहतर कार्य किया था।

वहीं डॉक्टर संदीप को मंडावली से चिकित्सा अधिकारी अफजलगढ़ बनाया गया। वहीं डॉ शील कुमार गौतम को सीएचसी समीपुर से मंडावली भेजा गया है। वहीं डॉ रजनीश कुमार को पीएचसी कादराबाद से कासिमपुर गढी पीएचसी प्रभारी के अलावा अफजलगढ़ सीएचसी के अधीक्षक पद का दायित्व भी संभालेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का दौर, सेंसेक्स 977 अंक उछला, निफ्टी 23300 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार...

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...
spot_imgspot_img