Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

दो माह से पेयजल संकट में ग्रामीण

  • पेयजल टंकी का होकिंग फेल होने से दर्जन भर से अधिक गांव प्रभावित

जनवाणी संवाददाता |

मंडावली: क्षेत्र के दर्जन भर गांवों में दो माह से पेयजल संकट से ग्रामीण जूझ रहे हैं। ग्रामीणों की गुहार के बावजूद6 विभागीय अधिकारियों ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की है। मंडावली क्षेत्र में टंकी का बोरिंग फेल हो जाने से दर्जन भर से अधिक गांवों मीरमपुर बेगा, नयागांव उर्फ भुड्डी, सफियाबाद, सिकरौडा, नवादा, जसपुर, मुस्सेपुर, हरेवली, लालपुर, कल्याणपुर आदि में पेयजल उपलब्ध न हो पाने को लेकर ग्रामीण परेशान हैं।

ग्रामीणों अशोक, महावीर, रविन्द्र, भूपेन्द्र, शमीम, वाजिद, सलीम, भोलू, फुरकान, छोटे, विपिन, राकेश, रिजवान आदि का कहना है कि क्षेत्र के गांवों में पानी की समस्या को हल कराने के लिए वे कई बार विभागीय अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने इस मामले में टंकी के आपरेटर अमीर हैदर जैदी से भी कई बार समस्या का निराकरण कराने को कहा। जिस पर उसकी ओर से कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। उसका कहना है कि बार बार बोर फेल हो जाने से पेयजल समस्या बनी हुयी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img