- करनाल हाईवे पर हुए हादसे के बाद कार को छोड़कर भाग गए भाजपा नेता
जनवाणी ब्यूरो |
सरूरपुर: मेरठ करनाल हाईवे पर शनिवार को दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई इसमें एक कार सवार दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। जबकि दूसरी कार में सवार दोनों युवक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गए।
यह हादसा गोटका गांव के पास उस वक्त हुआ जब मुजफ्फरनगर के पारसोली निवासी शिवकुमार अपनी ब्रेजा कार से मेरठ की ओर जा रहे थे तभी सामने से आ रही एक सेंट्रो कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। जिससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई उसमें सवार पत्नी सहित तीन लोग जख्मी हो गए।
जबकि कार सवार लोग कार को मौके पर छोड़कर खेतों से फरार हो गए। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर एक ढाबे पर खड़ा कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि कार सवार युवक नशे में थे और तेज गति से लापरवाही के चलते हादसे के बाद मौके पर छोड़कर भाग गए हैं। जबकि कार पर भाजपा छावनी मंडल मेरठ महानगर लिखा हुआ है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

