Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

चटखारे लेते हुए खाइए ऐसे कांजी वड़ा, जानें इसकी रेसिपी..

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। गर्मियां लगभग आ ही गई हैं। ऐसे में हमें पेय पदार्थ की ज्यादा आवश्यकता होती है। तो आज हम लाए हैं आपके लिए गर्मियों जायका यानि ‘कांजी वड़ा’ जो टेस्टी काफी टेस्टी भी होता है। दरअसल, कांजी बड़ा बहुत स्वादिष्ट पेय है, यह पेय पाचन में भी सहायक है। अगर कभी कुछ खा कर ऐसा महसूस हो कि अब कुछ खाने को मन नहीं कर रहा और उस समय कांजी पीने को मिल जाय तो कांजी का स्वाद तो अच्छा लगता है, थोड़ी देर बाद कुछ और खाने की इच्छा भी होने लगती है। तो चलिए शुरू करते है, कांजी वड़ा बनाना…

50 11

कांजी बनाने के लिए सामग्री..

  • पानी – 2 लीटर (10 गिलास)
  • नमक- 2 छोटी चम्मच
  • सरसों का तेल- 2 टेबल स्पून
  • हींग – ¼ छोटी चम्मच से आधी
  • हल्दी पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
  • पीली या काली सरसों – 2 छोटी चम्मच
  • नमक – 2 छोटी चम्मच

51 14

बड़े के लिए

52 9

  • मूंग की दाल – आधा कप
  • नमक – 1/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • तेल- तलने के लिए

ऐसे बनाएं कांजी वड़ा…

53 10

सबसे पहले आप किसी बर्तन में पानी डालकर उबाल आने तक गरम कर लीजिए। फिर, पानी को ठंडा कीजिए, उसके बाद आप एक कांच या प्लास्टिक का कन्टेनर लीजिए। फिर, इस साफ और सूखे कन्टेनर में सारे मसाले नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हींग, पीली सरसों और तेल डाल दीजिए। इन मसालों में उबालकर ठंडा किया हुआ पानी डालकर रख दीजिए।

कन्टेनर का ढक्कन बन्द करके 3 दिन तक के लिए रख दीजिए। रोजाना 1 बार सूखे और साफ चमचे से चलाना मत भूलिए। तीसरे दिन कांजी को चखिए, कांजी हल्की हल्की खट्टी हो जाती है, हल्की खट्टी कांजी आप पीना चाहें तो पी सकते हैं। चौथे दिन आप पानी को टेस्ट करेंगे तो पानी का स्वाद एकदम अच्छा खट्टा और बड़ा ही स्वादिष्ट हो गया है, यानी आपकी कांजी तैयार हो गई है।

ऐसे बनाएं वड़ा

मूंग की दाल को अच्छे से पानी से धोकर साफ करके 2 घंटे के लिए भिगो दीजिए, बाद में, इसमें से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिए और दाल को मिक्सी में डालकर हल्का दरदरा पीस लीजिए। पिसी हुई दाल में नमक डालकर अच्छे से फूलने तक फैंट लीजिए। गरम तेल में हाथ से छोटे-छोटे वड़े तोड़कर डाल दीजिए, वड़ों को पलट-पलट कर हल्का ब्राउन होने तक तल लीजिए।

54 9

फ्राइड वड़ों को प्लेट में निकाल लीजिए। कांजी सर्व करने से आधा घंटे पहले इन वड़ों को थोड़े गरम पानी में डालकर भिगो दीजिए। आधे घंटे बाद, गिलास में कांजी डालिए और 4 से 5 वड़े डाल दीजिए। स्वादिष्ट कांजी वड़ा तैयार है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Unnao Case: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, आजीवन कारावास की सजा बरकार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म...
spot_imgspot_img