Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: देश के विकास की पहली सीढी है शिक्षा: प्रभारी मंत्री

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी द्वारा कक्षा तीन से 12 के लिए निपुण प्लस का बटन दबाकर उद्घाटन, 139 उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के भवन का लोकार्पण, 43 मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय तथा 66 अभ्युदय विद्यालयों का उद्घाटन किया गया। गांधी पार्क स्थित जनमंच सभागार में यूपी सरकार के मंत्री इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग तथा प्रभारी मंत्री सहारनपुर सुनील कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। जिसके अनुक्रम में जनपद में 149310 छात्र-छात्राओं को डीबीटी स्थानांतरण के रूप में अभिभावकों के खातों में 1200 रुपए दो जोड़ी यूनिफॉर्म, जूता मोजा, स्कूल बैग, स्टेशनरी क्रय करने के लिए अंतरित किए गए। 40 विद्यालयों को स्मार्ट टीवी पैनल वितरण, समर कैंप को प्रभावशाली तरीके से संचालित कर रहे पांच आदर्श शिक्षकों का सम्मान, 454 विद्यालयों को टैबलेट वितरण, जनपद में बेहतर कार्य कर रहे खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश त्यागी को सम्मानित किया गया।प्रभारी मंत्री ने कहा कि किसी भी देश के विकास की पहली सीढी शिक्षा ही होती है।

विद्यालयों में बेहतर शिक्षा के साथ ही मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है। शिक्षक सहित अन्य सभी भर्तियां बिना भेदभाव एवं पारदर्शिता के साथ की जा रही है। वर्तमान सरकार शिक्षा के स्तर को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इन योजनाओं का क्रियान्वयन सही तरीके से तब माना जाएगा जब हमारे पास सरकारी विद्यालय में दाखिला कराने की सिफारिश आए। मुझे विश्वास है कि शिक्षक शिक्षा व्यवस्था में लगातार परिवर्तन करते हुए छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करा रहे है। उन्होने कहा कि 06 से 14 वर्ष के शत-प्रतिशत बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सभी आगे आएं।

राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग कुंवर बृजेश सिंह द्वारा समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आप सभी को बेहतर तरीके से बच्चों को शिक्षित करना है तथा उनके सामने शिक्षण में आ रहे चुनौतियों को बेहतर तरीके से समाप्त कर बच्चों के शिक्षण को प्रभावी रूप से संचालित करना है। उन्होने देश की चौथे नम्बर की अर्थव्यवस्था बनने पर सभी को बधाई दी।

विधायक नगर राजीव गुम्बर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रयासों से शिक्षा का स्तर सुधरा है। कायाकल्य योजना के तहत विद्यालयों में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img