Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

प्रायोरिटी सेक्शन से आगे बढ़ा विद्युतीकरण का काम

  • पहले चरण में मुरादनगर स्टेशन में विद्युत आपूर्ति की शुरुआत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर प्रायोरिटी सेक्शन से आगे के सेक्शन में निर्मित मुराद नगर रिसीविंग सब स्टेशन (आरएसएस) से मुराद नगर स्टेशन के सहायक सब स्टेशन (एएसएस) में 33 केवी की क्षमता पर विद्युत सप्लाई आरंभ कर दी गई है। उक्त जानकारी देते हुए एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने बताया कि मुराद नगर आरएसएस को प्रायोरिटी सेक्शन से आगे मेरठ की दिशा में मुरादनगर, मोदी नगर साउथ, मोदी नगर नॉर्थ, मेरठ साउथ और परतापुर स्टेशन तक विद्युत आपूर्ति के लिए बनाया गया है।

इस आरएसएस की क्षमता 70 मेगावाट है, जिसके लिए यहां कुल चार ट्रांसफार्मर्स लगाए गए हैं। मुराद नगर आरएसएस में विद्युत सप्लाई आरंभ होने के साथ ही मुरादनगर आरएसएस से मोदी नगर साउथ स्टेशन तक विद्युत सप्लाई के लिए 33 केवी की केबल भी डाल दी गई है और जल्दी ही मोदी नगर साउथ स्टेशन के एएसएस में भी विद्युत आपूर्ति आरंभ कर दी जाएगी।

रैपिड प्रशासन के अनुसार इस सेक्शन में विद्युत आपूर्ति के लिए उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीटीसीएल) से करार किया गया है। यूपीपीटीसीएल के ग्रिड सबस्टेशन से 220 केवी वोल्टेज पर बिजली एनसीआरटीसी के मुराद नगर स्थित रिसीविंग सब स्टेशन तक आ रही है और यहां से यह 25केवी की बिजली ट्रेनों के संचालन के लिए और 33केवी की बिजली आरआरटीएस स्टेशनों की अन्य जरुरतों के लिए इस्तेमाल की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 25केवी और 33केवी वोल्टेज के केबल आरआरटीएस के वायडक्ट पर एक साथ इन्स्टाल किए जा रहे हैं। आरएसएस से 25केवी वाली केबल को फीडिंग पोस्ट पर लगाकर पोल एवं कैंटिलिवर द्वारा ट्रेन चलाने के लिए लगे ओवर हेड वायर और 33केवी वाली केबल को आरआरटीएस स्टेशनों तक पहुंचाने का कार्य भी प्रगति पर है। वर्तमान में सबसे पहले मुराद नगर स्टेशन में विद्युत आपूर्ति आरंभ करके यहां स्थापित सभी विद्युत उकरणों को संचालित किया जा रहा है।

10 5

इसके साथ ही मुरादनगर स्टेशन में कॉनकोर्स लेवल से प्लेटफॉर्म लेवल तक आवागमन के लिए लगाए गए एस्कलेटर्स की कमीशनिंग भी शुरू हो गई है। उल्लेखनीय है कि ग्रीन एनर्जी के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एनसीआरटीसी द्वारा हाल ही में मुराद नगर रिसीविंग सब स्टेशन (आरएसएस) में सोलर प्लांट भी स्थापित किया गया है। यह सोलर पावर प्लांट मुराद नगर रिसीविंग सब-स्टेशन (आरएसएस) की छत पर स्थापित किया गया है, जहां कुल 540 वाट के 80 सोलर पैनल लगाए गए हैं।

मुराद नगर आरएसएस की छत पर लगाए गए इस सोलर प्लांट से हर साल लगभग 50,000 यूनिट बिजली पैदा की जा सकती है। इस प्लांट से पैदा होने वाली बिजली से मुरादनगर आरएसएस की आंतरिक विद्युत आपूर्ति की पूर्ति की जा रही है। आरएसएस में विद्युत आपूर्ति करने के बाद बचने वाली विद्युत को आरआरटीएस कॉरिडोर के अन्य स्थानो पर इस्तेमाल किया जा सकेगा।

सम्पूर्ण दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर विद्युत आपूर्ति के लिए कुल पांच आरएसएस दिल्ली के सराय काले खां, गाजियाबाद, मुरादनगर और मेरठ के शताब्दीनगर व मोदीपुरम में स्थापित किये जा रहे हैं। इनमे से गाजियाबाद और मुरादनगर आरएसएस बनकर तैयार हो चुके हैं। एनसीआरटीसी अपने सभी विद्युत सब स्टेशनों, आरआरटीएस स्टेशनों एवं डिपो में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, हरित क्षेत्र, एलईडी बल्ब, प्राकृतिक रोशनी और वातानुकूलक का प्रयोग भी सुनिश्चित कर रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img