Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

गर्मी के मौसम में भी इलेक्ट्रॉनिक बाजार ठप

  • पिछले एक माह में ही करोड़ों का नुकसान
  • दुकानें बंद होने के कारण नहीं हो रही बिक्री, ऐसी और कूलर का सीजन पिटा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना वैश्विक महामारी के कारण इलेक्ट्रॉनिक कारोबारियों को लगातार दूसरे साल तगड़ा झटका लगा है। गर्मी के मौसम में भी दुकाने बंद हैं जिससे कारोबार पूरी तरह से ठप हो चुका है। शहर में सैकड़ों दुकानदार हैं जिनका कारोबार इस सारी पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है। गर्मी के इस सीजन में कूलर, पंखें और ऐसी की सेल जीरो हो गई। इसके अलावा अन्य आइटम टीवी, एलईडी, फ्रिज सभी की बिक्री फ्लॉप हुई है।

गर्मी शुरू होते ही इस महामारी के विकराल रूप लेने से ऐसी और कूलर का व्यापार बिल्कुल ठप हो गया है। शादी विवाह भी कम होने से इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बिक्री नहीं है। कोरोना के कारण लॉकडाउन लगा है दुकानें बंद पड़ी हैं और धीरे-धीरे पूरा सीजन समाप्त होता जा रहा है।

इससे व्यापारियों को करोड़ों रुपये का नुकसान होने की संभावना है। अप्रैल से जून तक में 40 प्रतिशत साल का कारोबार होता है। वहीं, दूसरी ओर यह कारोबार शादी विवाह के ऊपर भी निर्भर है, लेकिन शादियों का सीजन तो पूरी तरह से फ्लॉप रहा इस बार शादियां ही नहीं हुर्इं जिस कारण इलेक्ट्रॉनिक आइटमों की बिक्री जीरो रही।

इस बार विवाह की शुरु आत अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से होनी थी, लेकिन होली के बाद से ही कारोना बढ़ता चला गया, उसके बाद लॉकडाउन लग गया। जिससे शादियां कैंसिल हो गर्इं। दुकानों पर ताले पड़ गये। ऐसे में व्यापार पूरी तरह से चौपट होता चला गया।

जिसका असर व्यापारियों पर पड़ा। वर्ष 2020 में ही कारोबार पूरी तरह से प्रभावित हुआ था। ऐसे में इस वर्ष 2021 में भी ऐसे ही हालात हो गये। जिससे लगातार व्यापारियों को दो साल गहरी चोट लगी है। पिछले साल का ही स्टॉक समाप्त नहीं हो पाया था। अब इस साला हालात और खराब हो गये हैं।

एक माह में ही 100 करोड़ से ऊपर का कारोबार प्रभावित

शहर की बात करें तो यहां सैकड़ों दुकानें हैं। जहां इलेक्ट्रॉनिक सामान बिकता है। इसके अलावा एलजी, सोनी, वीडियोकोन समेत तमाम बड़ी कंपनियों की डिस्ट्रीब्यूटर शिप भी है। एलजी शोरूम में काम करने वाले मैनेजर अंकुश ने बताया कि पिछले एक माह से कारोबार पूरी तरह से पिट गया है।

अप्रैल माह में शादियों का सीजन भी फ्लॉप रहा। लॉकडाउन लगा है ऐसे में व्यापार के हालात सुधरने के हालात नजर नहीं आ रहे हैं। गर्मियों का सीजन भी पिटता नजर आ रहा है। लोगों की शादियां तक कैंसिल हो गर्इं जिस कारण शोरूम से सामान तक नहीं उठ पाया। मजबूरन जिन लोगों ने एडवांस में बुकिंग कराई थी उनके पैसे भी वापस लौटाने पड़े। पिछले एक माह की बात करें तो मेरठ में ही 100 करोड़ के आसपास का करोबार प्रभावित हुआ होगा।

गर्मी का सीजन भी पिटा

सैमसंग के डिस्ट्रीब्यूटर अरविंद कुमार ने बताया कि इस बार गर्मी का सीजन भी पूरी तरह से पिट गया है। लोग अप्रैल माह में ही कूलर, ऐसी बुक करा लेते हैं, लेकिन इस बार लॉकडाउन लगने के बाद से दुकानें बंद हो गर्इं और सीजन पूरी तरह से फ्लॉप होता नजर आ रहा है।

दुकानें बंद होने के कारण न तो ऐसी और न ही कूलरों की बिक्री हो रही है। ऐसे में अगले दो माह तक का कारोबार पिटता नजर आ रहा है। इन महीनों के दौरान शोरूम बंद होने से व्यापारियों को करोड़ों रुपये का नुकसान होगा जिसकी भरपाई अगले कई माह तक होना भी मुश्किल होगा।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img