- आए दिन उजाड़ रहे गन्ने की फसल
जनवाणी संवाददाता |
भागूवाला: मंडावली थाना क्षेत्र के भागू वाला में गन्ने के खेतों में हाथियों के आए दिन उत्पात मचाने से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। हाथियों के उत्पात मचाने से किसानों की तमाम फसल की बर्बाद हो गयी। किसानों ने वन विभाग से हाथियों के उत्पात पर रोक लगाने की मांग की।
भागूवाला के समीप ग्राम जसपुर और राजगढ़ में गत रात्रि में हथियो ने उत्पात मचाया और हरिश्चंद्र पुत्र खमानी सिंह निवासी राजगढ़ जो कि खेत पर मचान बना कर गन्ने की रखवाली कर रहा था अधिक कोहरा होने की वजह से हरिश्चंद्र को हाथी आता हुआ नहीं दिखाई दिया।
जब हाथी ने मचान पर लात मारी तो वह मचान से नीचे आ गिरा। हरिश्चंद्र ने भागकर अपनी जान बचाई तथा पास में और खेतों पर और रखवाले को बुलाकर हाथी को बामुश्किल भगाया। लेकिन हाथी ने उनके कई बीघे गन्ने को बर्बाद कर दिया।
ग्रामीणों मलखान सिंह, रघुवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह आदि किसानों ने बताया कि वन रेंजर राजगढ़ को मामले से अवगत कराया गया हैं। बता दे कि लगभग दो ढाई वर्ष पूर्वे एक किसान को इसी क्षेत्र में हाथी ने जान से मार दिया था।

