- भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
जनवाणी ब्यूरो |
धामपुर: भाजपा महिला मोर्चा की एक वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महिला कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती डा. रश्मि रावल ने धानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के विषय में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी आगे बताओ के उद्देश्य से विभिन्न योजना का शुभारंभ पांच वर्ष पूर्व हरियाणा से किया गया। इन योजना में सरकार विशेष ध्यान दे रही है।
श्रीमती कालरा ने कहा कि यह योजना और प्रभावी रूप से जन जन तक पहुंचे इसके लिए हम सब भाजपा के कार्यकर्ताओं को स्वयं एवं समाजसेवियों से आह्वान करना चाहिए। इसमें सहयोग करके इस योजना में सहयोग दे सकते हैं। बैठक में श्रीमती अनीता चौहान को जिला संयोजिका एवं श्रीमती रजनी कालरा को जिला सह संयोजिका के दायित्व सौपे गए।

जिला संयोजिका श्रीमती अनीता चौहान ने जनपद के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से आह्वान किया है कि वह कम से कम एक एक निर्धन कन्या को गोद लेकर इस कार्यक्रम में सहयोग कर प्रधानमंत्री के संकल्प में अपना सहयोग दें।
वर्चुअल बैठक में जिलाध्यक्ष पूनम गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन त्यागी, रजनी कालरा, विपुल शर्मा, चौधरी ईशम सिंह, प्रिया सैनी, मीना राणा, स्वाति चौहान, टीकम सिंह, उमेश चौहान, विनोद मलिक, गार्गी अग्रवाल, नीलम कर्णवाल, लक्ष्मी राजपूत, बेगराज सिंह, भूपेंद्र चौहान, भारती गौड, भुवन शर्मा, विक्रान्त चौधरी, नगर मंडल अध्यक्ष राघव शरण गोयल, देवेंद्र मलिक, धर्मवीर चौहान, योगेंद्र राजपूत, दिनेश सैनी, डॉ प्रीति विश्नोई, कपिल राजपूत, कविता चौधरी, प्रमोद चौहान, शशि, मधु भाटिया, मनोज कुमार, मिथिलेश चौधरी, डा शीला राणा, अनामिका जैन, शारदा चौधरी आदि कार्यकर्ताओ ने प्रतिभाग किया। बैठक की पूर्ण व्यवस्था आईटी विभाग के राजीव प्रजापति ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि एवं संचालन रजनी कालरा न किया।

