राधे-राधे वेलफेयर सोसाइटी ने लगवायी सेनिटरी पैड वैडिंग मशीन
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: राधे-राधे वेलफेयर सोसाइटी की ओर से महिला दिवस के मौके पर सेनेटरी पैड वैडिंग मशीन रोडवेज बस स्टैंड पर लगवाई गई। इस मौके पर संस्था की सदस्याओं ने ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को सेनेटरी पैड के प्रयोग के संबंध में भी समझाया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि समाजसेवी निशा अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं को किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचने के लिए सुरक्षात्मक उपायों को अवश्य अपनाना चाहिए। उन्होंने सेनेटरी पैड के प्रयोग के व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया।
नगर की समाजसेवी संस्था राधे-राधे वेलफेयर सोसाइटी की सपना कर्णवाल ने रोडवेज परिसर में सेनेटरी पैड मशीन को लगवाया जिसका उद्घाटन समाज सेवी कवयित्री निशा अग्रवाल व एआरएम प्रभात चौधरी के द्वारा किया गया।
संस्था की संयोजिका नीलम माहेश्वरी ने बताया कि उनकी समाजसेवी संस्था विगत लगभग दो वर्षो से निरंतर समाज सेवा के कार्यो जैसे निःशुल्क खाद्य सामग्री, मास्क, सेनेटाइजर, वस्त्रों का वितरण, पौधारोपण आदि कार्य रही है। उन्होंने संस्था के सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कवित अग्रवाल, बॉबी शर्मा, कुलदीप जाखेटिया, संदीप माहेश्वरी, बिट्टू भटनागर, कुसुम लता, सुविधा भटनाकर, रवि चौधरी आदि मौजूद रहे।

