- लूट, चोरी, डकैती व गम्भीर अपराधों में छूटे सक्रिय अपराधी होंगे पुलिस रडार पर
जनवाणी संवादाता |
नजीबाबाद: नवागत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर और अधिक कड़ाई से अंकुश लगाया जाएगा उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चोरी, डकैती लूट ,डकैती, आदि के मामलों में छूटे अपराधियों का उनके घरों पर जाकर भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
वहीं वाहन चोरी रोकने के लिए सभी वाहन स्वामियों ,ट्रांसपोर्टरों,व्यापारियों की बैठक कर उनके वाहनों में जीपीएस लगवाने को प्रेरित किया जाएगा।
गुरुवार को थाना परिसर में मीडिया से वार्ता करते हुए कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज सभी गंभीर मामलों के अपराधियों का पूरा विवरण निकालकर उनके घरों में जाकर उनकी वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया जाएगा और सत्यापन किया जाएगा।
इस काम के लिए वे अपनी टीम के साथ खुद सत्यापन कर ऐसे अपराधियों को जो अब भी सक्रिय रूप से काम कर रहा है उन्हें सक्रिय अपराधी घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को देखते हुए सभी हल्का दरोगा को निर्देशित किया गया है कि वे सभी अपने क्षेत्र के गांव में जाएं और कितने पुराने विवाद के मामले हैं तथा कितने नए विवाद होने की संभावना है ऐसे सभी मामलों की रिपोर्ट तैयार करेंगे।
इस प्रकार के निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि नगर नजीबाबाद में उनका प्रयास होगा कि अधिक से अधिक वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगवाने के अलावा नगर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की योजना है। नगर में जिन क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों के ज्यादा मामले सामने आए हैं ऐसे सभी क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि वे छोटी से छोटी सूचना को भी गंभीरता से लेकर उस पर काम करने के लिए संकल्परत है।
उन्होंने कहा संपत्ति संबंधी विवादों का भी रिकॉर्ड बनाने के लिए अपने अधीनस्थों को निर्देश दिया है। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह ने एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि उन्होंने अपने अधीनस्थों को यह भी निर्देश दिया कि थाने पर या उनके पास आने वाली छोटी से छोटी सूचना को भी गंभीरता से लिया जाए।
वार्ता के दौरान मीडिया कर्मियों ने नगर में जाम,अतिक्रमण,कृष्णा टाकीज मार्ग पर डग्गामार वाहनों से उतपन्न समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर उन्होंने इन समस्याओं के निस्तारण के लिए कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।इस मौके पर एसएसआई राजीव चौधरी,एसआई सिमर जीत कौर,सहित तम्माम स्टाफ मौजूद रहा।

