Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

भाजपा सरकार में किसान बेहाल है: अखिलेश यादव

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में किसान बेहाल है। आवारा और छुट्टा पशु किसानों की फसलों को रौंद रहे हैं। सांड़ो के हमलों में लगातार किसानों और आम लोगों की जानें जा रही है।

भाजपा ने चुनाव में आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने का वादा किया था लेकिन वह झूठा साबित हुआ है। प्रधानमंत्री जी ने भी चुनावी जनसभा में छुट्टा जानवरों की समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया था।

उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार के 6 साल में कई दर्जन किसान और आम लोग आवारा पशुओं के हमले में अपनी जान गवां चुके हैं। पूरे राज्य में छुट्टा जानवरों का आतंक है।

बीते शनिवार को संभल के रजपुरा तहसील के शाहजहानबाद गांव के किसान की सांड़ के हमले में दर्दनाक मौत हो गयी। किसान खेत में फसल की रखवाली करने गया था। इसी तरह से चंदौली में 31 दिसम्बर को उत्पाती सांड के हमले में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत हो गयी।

मेरठ में सांड़ के हमले में चारा लेने गयी महिला घायल हो गयी। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मेरठ में ही शनिवार को रोहटा अरमावली गांव के पास सांड़ के हमले में बैंक कर्मी की मौत हो गयी। प्रदेश में आवारा जानवरों की विकराल होती समस्या के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है।

विडम्बना है कि किसानों की रौंदी गई फसल पर सरकार ने मुआवजा तक नहीं दिया है। आवारा पशुओं के हमलों में मृतकों के आश्रितों को भी कोई मुआवजा नहीं दिया गया है। किसानों के हित में भाजपा सरकार कोई काम नहीं कर रही है।


57

समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में आज समाज सेवी और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए विख्यात सावित्रीबाई फुले की जयंती सादगी के साथ मनाई गई।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारत में महिला शिक्षा की ज्योति जलाकर महिला सशक्तीकरण का मार्ग प्रशस्त करने वाली श्रीमती सावित्रीबाई फुले को शतशत नमन करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के शोषित-पीड़ित वर्ग को नया समाज बनाने की दृष्टि दी। उन्होंने विधवा पुनर्विवाह का न केवल समर्थन किया अपितु उसे आंदोलन का रूप भी दिया।
अखिलेश यादव ने कहा कि जाति की जंजीरों को तोड़कर महिलाओं में नई चेतना जगाने में सावित्रीबाई फुले का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों और सम्मान के लिए जागरूक बनाया। उन्होंने महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक दृष्टि से आगे बढ़ाया।
इस अवसर पर अरविन्द कुमार सिंह पूर्व सदस्य विधान परिषद, आर.के. वर्मा विधायक, विकास यादव, अमरनाथ मौर्य, राम सिंह, प्रदीप यादव एडवोकेट, अनिल यादव मास्टर छात्र नेता (लखनऊ विश्वविद्यालय), के.के. श्रीवास्तव, यादव, राजेन्द्र कुमार मौर्य, सुरेन्द्र सिंह सेन, आदि ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img