जनवाणी संवाददाता |
बरुकी: क्षेत्र के ग्राम सुनपता में गन्ना क्रय केंद्र लगाने के बाद भी गन्ना तोल शुरु नही की गई। किसानों ने गन्ना तोल शुरु न होने पर भाकियू चढूनी के नेतृत्व में ग्राम सुनपता में धरने पर बैठ गए और गन्ना समिति बिजनौर के सचिव तथा बिलाई मिल के गन्ना प्रबंधक को अपने बीच बैठा लिया। आज सुबह से गन्ने की तोल शुरु होने के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।

