Thursday, May 21, 2026
- Advertisement -

सीएम के कार्यक्रम का विरोध करेंगे किसान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 11 नवंबर को कृषि यूनिवर्सिटी में आ रहे हैं। यहां पैरा औलपिंक खिलाड़ियों का सम्मान करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का किसान विरोध भी करेंगे। इसकी तैयारी भी किसान कर रहे हैं। किसानों के आक्रामक तेवरों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने भी कड़े इंतजाम किये हैं।

किसानों से भी बातचीत की जा रही हैं, जो किसान नेता विरोध कर सकते हैं, उनको पहले दिन पुलिस हिरासत में लिया जा सकता है या फिर उनके ही घरों पर नजर बंद किया जा सकता हैं। ऐसी तैयारी पुलिस-प्रशासन कर रहा हैं। दिल्ली में 11 माह से किसान आंदोलन चल रहा हैं। इस आंदोलन में मेरठ पूरी भागीदारी निभा रहा है।

किसान विरोध तो करेंगे, लेकिन विरोध का तरीका क्या होगा? अभी इसका खुलासा नहीं किया हैं। विरोध की बात सामने आने के बाद पुलिस-प्रशासन के भी कान खड़े हो गए हैं। पिछले दिनों तक डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मेरठ दौरे पर आये थे तो सिवाया टोल पर उनको भी किसानों ने काले झंडे दिखा दिये थे।

अब देखना यह है कि किसान विरोध प्रदर्शन करेंगे, लेकिन कहां करेंगे? यह कहना मुश्किल हैं। वैसे कृषि यूनिवर्सिटी में पुलिस का कड़ा सुरक्षा पहरा रहेगा। उसमें किसानों की एंट्री नहीं होगी। बाहर किसान प्रदर्शन कर सकते हैं, वहां भी फोर्स लगाई जाएगी। किसान यूनियन के नेताओं को पहले ही पुलिस नजर बंद करेगी। क्योंकि ऐसे में किसानों ने बवाल कर दिया तो आला अफसरों को सीएम की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता हैं।

सिवाया टोल पर धरने पर बैठे किसानों के पास भी फोर्स तैनात रहेगी। उनकी गतिविधियों पर निगाह रखने के लिए एलआईयू टीम को लगाया जा रहा है, ताकि यह पता किया जा सके कि किसान विरोध करेंगे और कहां पर। किसानों की रणनीति पर निगाहें रखी जा रही है।

73 बसों से लाया जाएगा दिव्यांग खिलाड़ियों को

सम्मान समारोह की तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

मोदीपुरम: सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में 11 नवंबर को आयोजित होने वाले दिव्यांग सम्मान समारोह में 73 बसों से सम्मानित होने वाले दिव्यांग खिलाड़ियों को लाया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जहां 50 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई।

वही सुरक्षा के भी चाक-चौबंद व्यवस्था की गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल का जायजा ले रहे है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पिछले एक सप्ताह से अधिकारी पूरी तरह से अलर्ट है। कार्यक्रम में किसी भी तरह की कोई कोताही न हो।

इसके लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार मॉनिटीरिंग भी कर रहे है। खुद जिलाधिकारी और एसएसपी के अलावा जनपद के उच्च अधिकारी भी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर रहे है। एसडीएम सरधना का कहना है कि कार्यक्रम स्थल को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। जिसके लिए हेलीपेड बनाकर तैयार कर दिया गया है।

समारोह में लगेगी 18 दुकानें

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री रोजगार कार्यालय द्वारा भी 18 दुकानें लगाई जाएगी। जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में सभी दुकानों को भी तैयार कर दिया है।

नगर पंचायतों के अधिकारियों को भी दिए निर्देश

कार्यक्रम को लेकर जनपद के नगर पंचायत और नगर पालिका के अधिकारी भी सफाई व्यवस्था को लेकर जुटे हुए हैं। जिलाधिकारी ने सभी को सफाई व्यवस्था बेहतर हो इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।

सीएम के कार्यक्रम को लेकर सफाई व्यवस्था में लगा नगर निगम

मेरठ: सीएम के कार्यक्रम को लेकर सभी विभाग इस समय अलर्ट पर हैं। खासतौर पर नगर निगम का पूरा दस्ता शहर की सफाई व्यवस्था और सड़कों की हालत को सुधारने में लगा है। सोमवार को भी अपर नगरायुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिये।

बता दें कि यहां कृषि विवि में आगामी 11 नवंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा प्रस्तावित है। सीएम के दौरे को लेकर अधिकारी इधर से उधर दौड़ लगा रहे हैं। सभी विभागों में अधूरे पड़े कार्यों को पूरा कराया जा रहा है।

उधर, नगर निगम की ओर से शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सख्ती से कार्य किया जा रहा है। अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय ने बताया कि सीएम के कार्यक्रम को लेकर शहर की सड़कों व अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ कराया जा रहा है।

सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सड़कों के गड्ढों को भरने का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। सोमवार को सहायक नगर आयुक्त व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिये गये व सभी कार्य सही समय पर पूरा करने के लिये कहा गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: दैनिक जीवन की थकान भगाए, भद्रासन है सबसे आसान उपाय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आधुनिक जीवनशैली में लंबे समय...

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, 27 नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, छह पर 5-5 लाख का इनाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान...

Share Market: भारतीय बाजार हरे निशान में खुला, सेंसेक्स मजबूत शुरुआत के साथ 75,500 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय...
spot_imgspot_img