जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: थाना मंडावर के ग्राम शादीपुर निवासी रविंद्र कुमार पुत्र जगत सिंह उम्र 35 वर्ष का शव गांव के जंगल में गन्ने के खेत में बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक व्यक्ति के ससुर उदयवीर पुत्र चंद्रपाल उर्फ चदू निवासी ग्राम अंगाखेड़ी को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में ससुर ने बताया कि रविंद्र उसका दामाद था। रविंद्र अत्याधिक शराब का सेवन करता था। लोगों से पैसा उधार लेकर शराब पीता था। उसकी लड़की को खर्चा भी नही देता था। इसलिए उसने अपने दामाद की गला दबाकर हत्या कर दी।

