Tuesday, January 20, 2026
- Advertisement -

सामाजिक समरसता और समानता का संदेश देते हैं त्यौहार: महापौर

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा है कि सभी त्यौहार हमें सामाजिक समरसता और समानता का संदेश देते हैं। जिसमें समाज में भाई चारा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि अन्य पर्वो की तरह नगर निगम क्रिसमस पर्व को भी स्वच्छ त्यौहार के रुप में मनायेगा और स्वच्छता का संदेश देगा।

महापौर डॉ. अजय कुमार नगर निगम में क्रिसमस पर्व की तैयारियों को लेकर क्रिश्चियन समाज के लोगों एवं पास्टर्स के साथ आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने क्रिश्चियन समाज एवं पास्टर्स को आश्वस्त किया कि नगर निगम क्रिसमस पर्व में सक्रिय भागेदारी निभायेगा और शहर के सभी चर्च एवं प्रार्थना स्थलों की साफ सफाई, चूना छिड़काव व लाइट आदि की समुचित व्यवस्था कराने के साथ ही रंगोली से सजाया जायेगा।

महापौर अजय कुमार व नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज ने क्रिश्चियन समाज से क्रिसमस पर्व को स्वच्छ पर्व के रुप में मनाने का आह्वान किया। उन्होंने क्रिसमस पर्व को स्वच्छ भारत अभियान से जोड़कर एक क्रिसमस ट्री सेल्फी प्वाइंट बनाने तथा क्रिसमस पर्व के आयोजनों को एलईडी स्क्रीन पर चलवाने का भी आश्वासन दिया।

इससे पूर्व पास्टर राजन पिल्लैई, पास्टर सुनील, पास्टर जसपाल भट्टी, जॉनथन जोसेफ व रश्मि टेरेंस आदि ने महापौर डॉ.अजय कुमार व नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज से साफ सफाई व प्रकाश व्यवस्था के अलावा क्रिसमस पर्व के उपलक्ष में 22 दिसम्बर को गांधी पार्क से निकाले जाने वाली रैली में सहयोेग का अनुरोध किया। रैली गांधी पार्क से शुरु होकर घंटाघर होते हुए सेन्ट मेरी एकेडमी तक निकाली जायेगी।

महापौर ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, पास्टर धारा सिंह, पास्टर नरेश कुमार, पास्टर धर्म सिंह, पास्टर आलोक साइमन, पास्टर जितेंद्र पाल, पास्टर अर्जुन तथा बीरेंद्र कुमार, अमन कुमार, विमल लाल व रश्मि टेरेंस आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP News: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी सपा, अखिलेश यादव ने सांसदों की बैठक बुलाई

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव...

Basant Panchami: कब है वसंत पंचमी? जानिए विशेष पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और नियम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img